बीकानेर में निःशुल्क पंजाबी कक्षाएं बुधवार से

बीकानेर 6/6/17। बीकानेर  शहर में रह रहे सिक्ख समाज के लोगों में पंजाबी भाषा के प्रति जागरुकता लाने व उन्हें गुरुमुखी लिपी में साक्षर करने के लिए निःशुल्क पंजाबी कक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। धनसिक्खी डाॅट काॅम तथा शहर की गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के संयुक्त प्रयास से आयोजित होने वाली ये कक्षाएं बुधवार 7 जून 2017 से गुरुद्वारा नानक दरबार लालगढ में सुबह 7.30 बजे से शुरु होंगी। लगभग 20 दिनों तक चलने वाली इन कक्षाओं में सभी धर्म, जाति व आयु वर्ग के इच्छुक लोग हिस्सा ले सकते हैं। धन सिक्खी डाॅट काॅम के पंजाबी (गुरुमुखी) प्रशिक्षक कुलदीप सिद्धू ने बताया कि इन कक्षाओं के माध्यम से न सिर्फ समाज के बच्चों व बडों को गुरुमुखी का अक्षर ज्ञान ही करवाया जाएगा बल्कि उन्हें सिक्खों के अनूठे और अनमोल इतिहास से भी अवगत करवाया जाएगा। गुरुद्वारा नानक दरबार लालगढ के प्रधान दिलीप सिंह ने बताया कि गत वर्ष भी पंजाबी कक्षाओं का आयोजन किया गया था जिसमें शहर व समाज के लोगों ने बढ चढ कर हिस्सा लिया था। उन्होंने बताया कि बिना गुरुमुखी पढे सिक्खों का इतिहास पढना असंभव कार्य है क्योंकि ज्यादातर इतिहास व धार्मिक ग्रंथ गुरुमुखी में ही लिखे हुए हैं। इन कक्षाओं के लिए आवेदन पत्र गुरुद्वारा नानक दरबार में निःशुल्क उपलब्ध है, इसके अलावा मौके पर भी आवेदन किया जा सकता है। पंजाबी पढे, पंजाबी लिखें और पंजाबी होने का गर्व महसूस करें।
-- मोहन थानवी

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

ब्रिज संख्या 203 पर जलस्तर खतरे के निशान पर, इन ट्रेनों का मूवमेंट को सस्पेंडेड पश्चिम रेलवे पर जल भराव के कारण रेल यातायात प्रभावित

घेघड़ा झील का निरीक्षण, पर्यटन विकास की संभावनाओं का लिया जायजा जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए