गुरु पूर्णिमा पर बुधवार को मुख्यमंत्री करेंगे विद्यार्थियों से करेंगे ऑनलाइन संवाद
औरों से हटकर सबसे मिलकर bahubhashi.blogspot.com गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi Bikaner गुरु पूर्णिमा पर बुधवार को मुख्यमंत्री करेंगे विद्यार्थियों से करेंगे ऑनलाइन संवाद बीकानेर, 28 जुलाई। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश के विद्यार्थियों से ऑनलाइन संवाद करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘पढ़ो राजस्थान मिशन’ का शुभारंभ किया जाएगा। स्कूल शिक्षा की संयुक्त निदेशक डॉ. सुनीता चावला ने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम भरतपुर जिले के बालिका सैनिक स्कूल, खेड़ली गुर्जर, बयाना रोड में आयोजित होगा। बीकानेर संभाग का ऑनलाइन संवाद कार्यक्रम रवीन्द्र रंगमंच पर आयोजित किया जाएगा। जहां मुख्यमंत्री विद्यार्थियों से वर्चुअल संवाद करेंगे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम की सफल व्यवस्था के लिए मंगलवार को संयुक्त निदेशक कार्यालय में पूर्व तैयारी बैठक आयोजित की गई, जिसमें संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा...