राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर और शिक्षाविद् प्रो. अच्युत सामंत को विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि देगा महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय


औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर और शिक्षाविद् प्रो. अच्युत सामंत को विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि देगा महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय

31 जुलाई को जयपुर स्थित लोकभवन में आयोजित होगा विशेष दीक्षांत समारोह

बीकानेर, 28 जुलाई। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय 31 जुलाई को जयपुर स्थित लोकभवन में विशेष दीक्षांत समारोह आयोजित करेगा। समारोह में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर तथा शिक्षाविद् एवं समाजसेवी प्रो. अच्युत सामंत को सामाजिक विज्ञान संकाय की विद्यावाचस्पति (मानद) उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।

विश्वविद्यालय के कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित ने बताया कि विश्वविद्यालय, समाज और राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तित्वों को मानद उपाधि प्रदान करने की परंपरा का निर्वहन कर रहा है। उन्होंने बताया कि यह विश्वविद्यालय का दूसरा विशेष अवसर है। इससे पहले मूर्तिकार अरुण योगीराज को यह उपाधि प्रदान की जा चुकी है।

कुलगुरु ने बताया कि विजया किशोर रहाटकर ने महिला अधिकार, सुरक्षा और सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। वहीं प्रो. अच्युत सामंत ने शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए कलिंगा औद्योगिकी प्रौद्योगिकी संस्थान (केआईआईटी), कलिंगा सामाजिक विज्ञान संस्थान तथा अन्य संस्थानों के माध्यम से विशेष रूप से आदिवासी विद्यार्थियों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास की दिशा में कार्य किया है।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव यशपाल आहूजा ने बताया कि राज्यपाल की स्वीकृति से आयोजित होने वाले इस विशेष दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता राजस्थान के राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागड़े करेंगे। समारोह में मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा, केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल तथा उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा को आमंत्रित किया गया है। विश्वविद्यालय प्रबंध बोर्ड के सदस्य एवं संकायाध्यक्ष भी समारोह में शामिल होंगे।

मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा ने बताया कि विशेष दीक्षांत समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं तथा इसके लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है।
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर रेलवे : ये रेलफाटक 2 अगस्त तक बंद रहेगा

मो रफी तू बहुत याद के बैनर का हुआ विमोचन

बीकानेर में यहां 29 को जलापूर्ति रहेगी बाधित