Posts

गुरु पूर्णिमा पर इन 13 संतों-महंतों का होगा सम्मान

Image
औरों से हटकर सबसे मिलकर bahubhashi.blogspot.com गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi Bikaner गुरु पूर्णिमा पर इन 13 संतों-महंतों का होगा सम्मान मुख्यमंत्री का ‘गुरु वंदन संदेश’ और ₹2,100 की सम्मान राशि करेंगे अर्पित बीकानेर, 28 जुलाई। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर देवस्थान विभाग द्वारा प्रदेश के समस्त जिलों में 516 संतों-महंतों सहित जिले के 13 प्रमुख संतों एवं महंतों का सम्मान एवं अभिनंदन किया जाएगा। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार आयोजित होने वाले ‘गुरु वंदन संदेश’ कार्यक्रम के तहत संतों-महंतों को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से प्रेषित ‘गुरु वंदन संदेश’, श्रीफल, शॉल, दुपट्टा, मिठाई तथा ₹2,100 की सम्मान राशि भेंट कर श्रद्धापूर्वक सम्मानित किया जाएगा। देवस्थान विभाग की निरीक्षक सोनिया रंगा ने बताया कि विभागीय अधिकारी विभिन्न आश्रमों, मठों एवं मंदिरों में पहुंचकर संतों-महंतों का अभिनंदन करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री का संदेश भी उन्हें भेंट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बीकानेर जिले में महंत रामदयालजी महाराज, राजगुरु आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानन्द ज...

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने सुनी 400 जन समस्याएं, अधिकांश परिवेदनाओं का मौके पर ही किया निस्तारण

Image
औरों से हटकर सबसे मिलकर bahubhashi.blogspot.com गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi Bikaner खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने सुनी 400 जन समस्याएं, अधिकांश परिवेदनाओं का मौके पर ही किया निस्तारण *नंबरिंग प्रणाली से की जनसुनवाई, 31 जुलाई को नापासर नगर पालिका में करेंगे अगली जनसुनवाई* बीकानेर, 28 जुलाई। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री  सुमित गोदारा ने मंगलवार को देर शाम तक अपने निवास स्थान पर आयोजित जनसुनवाई में जिले भर से आए सैकड़ों परिवादियों की समस्याएं सुनीं तथा अधिकांश परिवेदनाओं का मौके पर ही निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान की। जनसुनवाई के दौरान बिजली, पेयजल, नहर, सड़क, रास्ते तथा अन्य विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं प्रमुखता से सामने आईं। जनसुनवाई की विशेषता यह रही कि गोदारा ने नंबरिंग प्रणाली के आधार पर परिवादियों की सुनवाई की। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति पहले आता है, उसकी समस्या पहले सुनी जानी चाहिए। इसी पारदर्शी व्यवस्था के कारण आमजन में भी संतोष का भाव  रहता है। मंत्री गोदारा ने करीब 400 परिवाद सुने और ज्यादातर का मौक...

इस वर्ष बीकानेर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस मुख्य समारोह राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह-2026 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक

Image
औरों से हटकर सबसे मिलकर bahubhashi.blogspot.com गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi Bikaner इस वर्ष बीकानेर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस मुख्य समारोह  राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह-2026 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक  समारोह के सफल एवं गरिमामय आयोजन के लिए सभी विभाग समयबद्ध तैयारियां सुनिश्चित करें – मुख्य सचिव जयपुर, 28 जुलाई। राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह-2026 के सफल, गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन के संबंध में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में मंगलवार को शासन सचिवालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि बीकानेर के लिए यह गर्व और हर्ष का विषय है कि इस वर्ष राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह का आयोजन बीकानेर में किया जा रहा है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे बीकानेर जिला प्रशासन के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित समयसीमा में सभी तैयारियां पूर्ण करें, ताकि समारोह का आयोजन गरिमापूर्ण, भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया जा सके। बै...

मो रफी तू बहुत याद के बैनर का हुआ विमोचन

Image
औरों से हटकर सबसे मिलकर bahubhashi.blogspot.com गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi Bikaner मो रफी तू बहुत याद के बैनर का हुआ विमोचन  अमन कला केंद्र 31 जुलाई शाम 7 बजे रानी बाजार पुल के पास स्थित होटल बाबू पैलेस में प्रस्तावित पार्श्व गायक मो रफी साहब की 46 वी पुण्यतिथि के अवसर पर फिल्मी गीतों का रंगारंग कार्यक्रम के फ्लैक्स बैनर का विमोचन का विमोचन किया गयाा। संस्था के अध्यक्ष एम रफीक कादरी ने बताया की अवसर पर इकबाल हुसैन समेजा हाजी अयूब अली सोढ़ा एन डी रंगा सैय्यद अख्तर अली मौजूद थे । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इकबाल हुसैन समेजा  व हाजी अयूब अली सोढ़ा होंगे। अध्यक्षता संयुक्त रूप से एन डी रंगा अध्यक्ष सखा संगम व डॉ श्याम अग्रवाल करेंगे । विशिष्ट अतिथि डॉ जगदीश चंद्र कूकना डॉ विजय लक्ष्मी व्यास संजय सांखला संस्कृति कर्मी रोशन अली बागवान एम आर मुगल सैयद अख्तर अली मोहम्मद सदीक चौहान मास्टर अमीर डॉ राकेश रावत डॉ योगेश साध डॉ हिमांशु दाधीच यश बंशी माथुर एम आर कुकरेजा होंगे।  Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शाम...

श्री नवलेश्वर मठ,श्री विवेक नाथजी की बगेची में 29 को मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव

Image
औरों से हटकर सबसे मिलकर bahubhashi.blogspot.com गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi Bikaner श्री नवलेश्वर मठ,श्री विवेक नाथजी की बगेची में 29 को मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव बीकानेर|28 जुलाई2026 श्री नवलेश्वर मठ,श्री विवेकनाथजी की बगेची, नत्थूसर बास,बीकानेर में 29 जुलाई (बुधवार) को गुरु पूर्णिमा महोत्सव पूज्य गुरुदेव श्री श्री 108 योगी शिवसत्यनाथ जी महाराज के पावन सान्निध्य में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया जाएगा। पूर्णिमा महोत्सव की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। बीकानेर शहर सहित आसपास के गांवों से, राजस्थान,रायपुर (छत्तीसगढ़), जोधपुर, फलौदी तथा देश के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मठ पहुँचकर संतों एवं गुरुजनों की समाधियों का पूजन-अर्चन कर गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गुरु आश्रम में प्रसादी,पेयजल, बैठने एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएँ की गई हैं।   गुरु पूर्णिमा महोत्सव का शुभारंभ प्रातः6:15 बजे बगेची मठ की गौरवशाली गुरु परंपरा के ब्रह्मलीन पूज्य संतों एवं गुरुजनों की पावन समाधियों का वैदि...

बीकानेर में यहां 29 को जलापूर्ति रहेगी बाधित

Image
औरों से हटकर सबसे मिलकर bahubhashi.blogspot.com गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi Bikaner बीकानेर में यहां जलापूर्ति रहेगी बाधित बीकानेर। भीनासर क्षेत्र स्थित उच्च जलाशय एवं पंप हाउस पर बुधवार (29 जुलाई) को पंप मेंटेनेंस, वाल्व एवं हेड मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इस कारण भीनासर उच्च जलाशय से जुड़े सभी क्षेत्रों में बुधवार को जलापूर्ति बाधित रहेगी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के नगर उत्पादन एवं वितरण एवं राजस्व खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता जितेंद्र सिंह बेस ने आमजन से आवश्यकतानुसार पूर्व में ही पानी का संग्रह करने की अपील की है, जिससे किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर https://bahubhashi.blogspot.com यहां प्रकाशित होगा आपके विश्वसनीय प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान का विज्ञापन (खबरों में बीकानेर) #viral, #t...

साइबर अपराध मामलों की पैरवी के लिए डॉ. धीरज कल्ला विशेष लोक अभियोजक नियुक्त

Image
औरों से हटकर सबसे मिलकर bahubhashi.blogspot.com गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi Bikaner साइबर अपराध मामलों की पैरवी के लिए डॉ. धीरज कल्ला विशेष लोक अभियोजक नियुक्त बीकानेर। राज्य सरकार के विधि एवं विधिक कार्य विभाग (राजकीय वादकरण) ने अधिवक्ता डॉ. धीरज कल्ला को बीकानेर जिले के सभी न्यायालयों में साइबर अपराध से संबंधित प्रकरणों में राज्य सरकार की ओर से पैरवी करने के लिए विशेष लोक अभियोजक (साइबर क्राइम) नियुक्त किया है। इस संबंध में शासन सचिव, विधि श्री प्रमोद कुमार मलिक द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के अनुसार यह नियुक्ति भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 तथा राजस्थान लॉ एंड लीगल अफेयर्स डिपार्टमेंट मैन्युअल, 1999 के प्रावधानों के तहत की गई है। डॉ. धीरज कल्ला अब बीकानेर जिले के विभिन्न न्यायालयों में साइबर अपराध से जुड़े मामलों में राज्य सरकार का पक्ष प्रस्तुत करेंगे। सरकार के इस निर्णय से साइबर अपराध संबंधी मामलों की प्रभावी एवं विशेषज्ञ स्तर पर पैरवी सुनिश्चित होगी। Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल है...