साइबर अपराध मामलों की पैरवी के लिए डॉ. धीरज कल्ला विशेष लोक अभियोजक नियुक्त


औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

साइबर अपराध मामलों की पैरवी के लिए डॉ. धीरज कल्ला विशेष लोक अभियोजक नियुक्त

बीकानेर। राज्य सरकार के विधि एवं विधिक कार्य विभाग (राजकीय वादकरण) ने अधिवक्ता डॉ. धीरज कल्ला को बीकानेर जिले के सभी न्यायालयों में साइबर अपराध से संबंधित प्रकरणों में राज्य सरकार की ओर से पैरवी करने के लिए विशेष लोक अभियोजक (साइबर क्राइम) नियुक्त किया है।

इस संबंध में शासन सचिव, विधि श्री प्रमोद कुमार मलिक द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के अनुसार यह नियुक्ति भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 तथा राजस्थान लॉ एंड लीगल अफेयर्स डिपार्टमेंट मैन्युअल, 1999 के प्रावधानों के तहत की गई है।

डॉ. धीरज कल्ला अब बीकानेर जिले के विभिन्न न्यायालयों में साइबर अपराध से जुड़े मामलों में राज्य सरकार का पक्ष प्रस्तुत करेंगे। सरकार के इस निर्णय से साइबर अपराध संबंधी मामलों की प्रभावी एवं विशेषज्ञ स्तर पर पैरवी सुनिश्चित होगी।
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com

Comments

Popular posts from this blog

अग्रवाल सखी ग्रुप संस्था का सावन महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

बीकानेर में ड्रोन शो : शान-सम्मान से फहराते तिरंगे, आकाश पर छाए वंदेमातरम सहित शानदार चयनित आकृतियों का नजारा

उद्घाटन हैल्थ स्टार का : 100 करोड़ के मेडिसिन विंग का उद्घाटन कर मुख्यमंत्री ने बीकानेर को हैल्थ स्टार बनने का रास्ता खोल दिया