Posts

खाद्य व्यवसाइयों की हड़ताल का पांचवां दिन कारोबारियों ने सरकार की सदबुद्धि के लिए किया यज्ञ

Image
खबरों में बीकानेर  खाद्य व्यवसाइयों की हड़ताल का पांचवां दिन  कारोबारियों ने सरकार की सदबुद्धि के लिए किया यज्ञ   जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP — Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025 खाद्य व्यवसाइयों की हड़ताल का पांचवा दिन  कारोबारियों ने सरकार की सदबुद्धि के लिए किया यज्ञ   श्री बीकानेर अनाज कमेटी, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ, बीकानेर वूल ट्रेडर्स एसोसिएसन पूगल मंडी, बीकानेर दाल मिल्स एसोसिएसन, बीकानेर ऑयल मिल एसोसिएसन, बीकानेर मूंगफली दाना मिल एसोसिएसन, बीकानेर ग्वार गम मिल एसोसिएसन एवं बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के सदस्यों ने मंडी शुल्क की दरें घटाने व कृषक कल्याण शुल्क समाप्त करने हेतु राज्य सरकार की सदबुद्धि हेतु मंडी प्रांगण के सचिव कार्यालय के आगे यज्ञ किया | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम का ज्ञापन अति. जिला कलक्टर प्रशासन रामावतार कुमावत व मंडी सचिव को ज्ञापन सौंपा | प्रदेश दाल मिल महासंघ समिति राजस्थान के महासचिव जयकिशन अग्रवाल ने बताया कि कोरोना काल में लगाए गये कृषक कल्याण फीस तथा आम आदमी की...

संरक्षित खेती-वर्तमान परिदृश्य एवं भविष्य की संभावनाएं विषय पर कृषक सेमिनार प्रारम्भ

Image
खबरों में बीकानेर  जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP — Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025 संरक्षित खेती-वर्तमान परिदृश्य एवं भविष्य की संभावनाएं विषय पर कृषक सेमिनार प्रारम्भ पाॅली हाउस में खीरा उत्पादन बढ़ाने की तकनीकी पर हुई व्यापक चर्चा 100 से अधिक प्रगतिशील कृषकों की रही सहभागिता बीकानेर, 27 फरवरी।  उद्यान विभाग बीकानेर द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत संरक्षित खेती-वर्तमान परिदृश्य एवं भविष्य की संभावनाएं विषय पर स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय स्थित स्वामी विवेकानंद कृषि संग्रहालय में दो दिवसीय कार्यशाला गुरुवार को प्रारम्भ हुई। सेमिनार उद्घाटन के अवसर पर विश्वविद्यालय, के अनुसंधान निदेशक डॉ. विजय प्रकाश, प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ, नीना सरीन , अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डॉ. पी.के यादव व डॉ. सुभाष चंद्र उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. विजय प्रकाश ने कहा कि जिले में सब्जी उत्पादन की व्यापक सम्भावनाएं है। किसान ड्रिप पर सब्जी उत्पादन क्षेत्र को बढ़ाकर अपनी आय बढ़ा सकते हेैं। डॉ. नीना सरीन ने कहा कि किसान सं...

अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को मिले पर्याप्त पेयजल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य कर रहा जलदाय विभाग पेयजल दुरुपयोग रोकने को जागरूकता के साथ अवैध कनेक्शन काटने का चला विशेष अभियान

Image
खबरों में बीकानेर  जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP — Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025 अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को मिले पर्याप्त पेयजल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य कर रहा जलदाय विभाग पेयजल दुरुपयोग रोकने को जागरूकता के साथ अवैध कनेक्शन काटने का चला विशेष अभियान बीकानेर, 27 फरवरी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संकल्प है कि प्रदेश के अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को पर्याप्त पेयजल मिले। इसके मद्देनजर जलदाय विभाग को अतिरिक्त संवेदनशीलता और गंभीरता से कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही पेयजल का दुरुपयोग रोकने की दिशा में भी सतत कार्य किया जा रहा है। आमजन को स्वच्छ, गुणवत्तायुक्त व निर्बाध पेयजल उपलब्ध करवाने की दिशा में गंभीर कार्य हो रहे हैं। इसके तहत पेयजल चोरी करने वालों और अवैध कनेक्शन करने वालों के विरुद्ध भी सतत कार्यवाहियां की जा रही हैं। बीकानेर जिले के जलदाय विभाग द्वारा अवैध जल कनेक्शन को चिन्हित करते हुए कनेक्शन काटने एवं उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही निरंतर की जा रही है। ज...

उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत – उपभोक्ता मामलात मंत्री

Image
खबरों में बीकानेर  जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP — Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025 *उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत – उपभोक्ता मामलात मंत्री* जयपुर, 27 फरवरी। उपभोक्ता मामलात मंत्री श्री सुमित गोदारा ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि केंद्र और राज्य सरकार उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने सदन को बताया कि उपभोक्ता हैल्पलाइन के माध्यम से विगत वर्ष एक जनवरी 2024 से 31 दिसम्बर 2024 के बीच कुल 704 शिकायतें दर्ज कराई गईं, जिनमें 524 को निस्तारित किया गया।  उपभोक्ता मामलात मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उपभोक्ताओं को धोखाधड़ी व खराब गुणवत्ता वाली वस्तुओं से बचाने के लिए ‘जागो ग्राहक जागो’ जैसे विभिन्न कार्यक्रमों और प्रचार-प्रसार के माध्यम से उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाता है। इससे पहले विधायक श्रीमती दीप्ती किरण माहेश्वरी के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में उपभ...

राज्य में जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रीकरण के संशोधित प्रावधान लागू

Image
खबरों में बीकानेर  जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP — Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025 राज्य में जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रीकरण के संशोधित प्रावधान लागू बीकानेर। राज्य सरकार द्वारा जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रीकरण संशोधित नियम 2025 की अधिसूचना का प्रकाशन दिनांक 07 फरवरी 2025 को राजस्थान राजपत्र में किया गया है। इसके पश्चात राज्य में संशोधित नियम लागू हो गये हैं। बीकानेर जिले में जिला कलक्टर द्वारा समस्त रजिस्ट्रार/उप रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) को संशोधित नियमों के प्रावधानों की पूर्ण पालना बाबत निर्देशित किया है, प्रमुख संशोधन इस प्रकार हैं:- ● जन्म और मृत्यु की 30 दिवस के पश्चात 1 वर्ष के भीतर की घटना हेतु जारी की जाने वाली अनुज्ञा ग्रामीण क्षेत्र में ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी द्वारा जारी की जाएगी। ● वर्तमान में जन्म या मृत्यु की घटना की सूचना 21 दिवस पश्चात रजिस्ट्रार को देने पर 1 रुपए विलम्ब शुल्क देय है। संशोधन (नियम) में यदि घटना की सूचना 21 दिवस पश्चात परंतु 30 दिवस के भीतर रजिस्ट्रार को दी जाती है, तो 20 रुपए विलम्ब शुल्क देय होगा...

बूथ लेवल अभिकर्ताओं की नियुक्ति करे राजनीतिक दल

Image
खबरों में बीकानेर  बूथ लेवल अभिकर्ताओं की नियुक्ति करे राजनीतिक दल जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP — Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025 *बूथ लेवल अभिकर्ताओं की नियुक्ति करे राजनीतिक दल* अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) रमेश देव ने कहा कि सभी राजनीतिक दल बूथ लेवल अभिकर्ताओं की नियुक्ति करते हुए एक सप्ताह में सूची उपलब्ध करवाएं। एडीएम सिटी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक के दौरान यह बात कही।  उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों द्वारा बीएलए नियुक्त नहीं किए गए हैं। प्रत्येक बूथ के आधार पर न्यूनतम एक-एक बीएलए नियुक्त किए जाएं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों में पात्र व्यक्तियों के नाम जुड़वाने सहित विभिन्न कार्यों में इनका सहयोग लिया जाए। उन्होंने इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बारे में जानकारी दी।  बैठक में भाजपा से श्याम सुंदर चौधरी, कांग्रेस से मार्शल प्रह्लाद सिंह, बसपा से पवन कुमार ओझा, निर्वाचन शाखा के नायब तहसीलदार सुभाष चंद्र मीना और शिव कुमार पुरोहित मौ...

प्रदेश की भौगोलिक स्थिति एवं वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर गौ अभयारण्य की स्थापना का निर्णय लिया जाएगा- गोपालन मंत्री

Image
खबरों में बीकानेर  जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP — Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025 प्रदेश की भौगोलिक स्थिति एवं वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर गौ अभयारण्य की स्थापना का निर्णय लिया जाएगा- गोपालन मंत्री *बीकानेर के नापासर में गौ अभयारण्य को लेकर पूर्व में हुए एमओयू की भी दी जानकारी*  जयपुर/ बीकानेर, 27 फरवरी। गोपालन मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि मध्य-प्रदेश व उड़ीसा की तर्ज पर प्रदेश में गौ अभ्यारण्य स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा इन राज्यों से आवश्यक जानकारी एकत्र की जा रही है। परीक्षण के पश्चात् प्रदेश की भौगोलिक स्थिति के अनुरूप वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता अनुसार इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा। गोपालन मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018-19 में तत्कालीन राज्य सरकार द्वारा बीकानेर जिले के नापासर ग्राम में 5 करोड़ रुपये की लागत से गौ अभ्यारण्य स्थापित करने की घोषणा की गई थी। इस गौ अ...