बूथ लेवल अभिकर्ताओं की नियुक्ति करे राजनीतिक दल



खबरों में बीकानेर 

बूथ लेवल अभिकर्ताओं की नियुक्ति करे राजनीतिक दल











*बूथ लेवल अभिकर्ताओं की नियुक्ति करे राजनीतिक दल*

अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) रमेश देव ने कहा कि सभी राजनीतिक दल बूथ लेवल अभिकर्ताओं की नियुक्ति करते हुए एक सप्ताह में सूची उपलब्ध करवाएं।
एडीएम सिटी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक के दौरान यह बात कही। 
उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों द्वारा बीएलए नियुक्त नहीं किए गए हैं। प्रत्येक बूथ के आधार पर न्यूनतम एक-एक बीएलए नियुक्त किए जाएं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों में पात्र व्यक्तियों के नाम जुड़वाने सहित विभिन्न कार्यों में इनका सहयोग लिया जाए। उन्होंने इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बारे में जानकारी दी। 
बैठक में भाजपा से श्याम सुंदर चौधरी, कांग्रेस से मार्शल प्रह्लाद सिंह, बसपा से पवन कुमार ओझा, निर्वाचन शाखा के नायब तहसीलदार सुभाष चंद्र मीना और शिव कुमार पुरोहित मौजूद रहे।



Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा