Posts

अचानक गांव की स्कूलों में जा पहुंचीं संभागीय आयुक्त, किया निरीक्षण खारा और हुसंगसर में बच्चों से प्रश्न पूछे, पाठ पढ़वाया

Image
-अचानक गांव की स्कूलों में जा पहुंचीं संभागीय आयुक्त, किया निरीक्षण, दिए निर्देश  खारा और हुसंगसर में बच्चों से प्रश्न पूछे, पाठ पढ़वाया - *खबरों में बीकानेर* - - - -अचानक गांव की स्कूलों में जा पहुंचीं संभागीय आयुक्त, किया निरीक्षण खारा और हुसंगसर में बच्चों से प्रश्न पूछे, पाठ पढ़वाया बीकानेर, 30 अगस्त। संभागीय आयुक्त श्रीमती वंदना सिंघवी ने शुक्रवार को खारा एवं हुसंगसर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान संभागीय आयुक्त ने बच्चों से विभिन्न सवाल-जवाब किए तथा विद्यार्थियों से पुस्तकों का पठन करवाया। उन्होंने विद्यार्थियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि विद्यार्थी एकाग्र होकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़े। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी आगे आएं तथा राज्य स्तर पर जिले का नाम रोशन करें। उन्होंने खेल गतिविधियों के प्रभावी संचालन के निर्देश भी दिए।  संभागीय आयुक्त ने दोनों विद्यालयों में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की संख्या, उपस्थिति पंजिका, पुस्तकों की स्थिति, विद्यालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था, कक्षा-कक्षों की स्थिति तथा विद्यार्थि...

संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण में नहीं बरतें कोताही, अन्यथा होगी कार्यवाही: जिला कलेक्टर

Image
संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण में नहीं बरतें कोताही, अन्यथा होगी कार्यवाही: जिला कलेक्टर- - *खबरों में बीकानेर* - - - - - -*संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण में नहीं बरतें कोताही, अन्यथा होगी कार्यवाही: जिला कलेक्टर* *संपर्क पोर्टल की समीक्षा बैठक आयोजित* बीकानेर, 30 अगस्त। जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने संपर्क पोर्टल पर राजभवन और मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त लंबित प्रकरणों का निस्तारण अगले दो दिन में करने के निर्देश दिए।  उन्होंने कहा कि प्रकरण बेवजह लंबित रहने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की शुक्रवार को आयोजित समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर ने यह निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने सम्पर्क पोर्टल पर 90 और 180 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिवादों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए एवं प्रार्थी को संतुष्टिजनक जवाब दिया जाए, जिससे उन्हें राहत मिल सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को संपर्क पोर्टल की प्र...

विधायक सारस्वत ने किया ब्लॉक स्तरीय प्रधानाचार्य वाक्‌पीठ संगोष्ठी का शुभांरभ

Image
विधायक सारस्वत ने किया ब्लॉक स्तरीय प्रधानाचार्य वाक्‌पीठ संगोष्ठी का शुभांरभ- - *खबरों में बीकानेर* - - - - - विधायक सारस्वत ने किया ब्लॉक स्तरीय प्रधानाचार्य वाक्‌पीठ संगोष्ठी का शुभांरभ बीकानेर, 30 अगस्त। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने शुक्रवार को राजकीय रूपादेवी मोहता उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित ब्लॉक स्तरीय प्राचार्य वाकपीठ संगोष्ठी का शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक सारस्वत एवं विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष  रामगोपाल सुथार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया। इस अवसर पर शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश प्रजापत, ईश्वरराम गरुवा, प्राचार्य उमाशंकर, सारण, ओम शर्मा, सीमा चौधरी, बजरंग सेवग, सुरेंद्र चूरा, शिव तावनिया, घनश्याम सुथार, विधायक के निजी सचिव रजनीकांत सारस्वत आदि मौजूद रहे। मंच संचालन रमेश सारस्वत ने किया।- -

धरणीधर शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर को मिली सीबीसी मशीन विधायक व्यास और भाटी ने किया मशीन व कक्ष का उद्घाटन

Image
धरणीधर शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर को मिली सीबीसी मशीन विधायक व्यास और भाटी ने किया मशीन व कक्ष का उद्घाटन- - *खबरों में बीकानेर* - - - धरणीधर शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर को मिली सीबीसी मशीन विधायक व्यास और भाटी ने किया मशीन व कक्ष का उद्घाटन पुरुषोत्तम आचार्य की स्मृति में चाचा सदन परिवार ने भेंट की मशीन बीकानेर, 30 अगस्त। पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी की प्रेरणा से चाचा सदन परिवार की ओर से स्व. श्री पुरुषोत्तम आचार्य की स्मृति में धरणीधर शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (जनता क्लिनिक) में सीबीसी मशीन भेंट की गई। मशीन व लैब का उद्घाटन बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानन्द व्यास व कोलायत विधायक अंशुमान सिंह ने फीता काटकर किया। इसके साथ ही धरणीधर शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्रदेश की पहली जनता क्लिनिक हो गई है, जहां मरीजों को इस मशीन के माध्यम से पांच तरह की जांच सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। समाजसेवी राजेश चूरा, चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक डाॅ. देवेन्द्र चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. राजेश गुप्ता ने भी संबोधित किया । धरणीधर ट्रस्ट के अध्यक्ष नंदकुमार आचार्य ने आगंतुकों...

गोल मार्केट में बाबा रामदेव जी महाराज का विशाल जागरण लगाया

Image
गोल मार्केट में बाबा रामदेव जी महाराज का विशाल जागरण लगाया - - *खबरों में बीकानेर* - - - रामघणी सेवा समिति द्वारा बाबा रामदेव जी महाराज का विशाल जागरण  लगाया गया  बीकानेर। रामधणी सेवा समिति, बीकानेर  के द्वारा जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित गोल मार्केट मूर्ति सर्किल  मार्ग के पास दिनांक 29/8/20-24 गुरुवार की रात्रि को लोक देवता बाबा रामदेव जी का विशाल जागरण लगाया।  इस अवसर पर समिति के सभी कार्यकर्ताओं ने समिति  के राधेश्याम सोनी, पार्षद प्रतिनिधि हिमांशु सारस्वत, भरत झाम्ब के साथ में मिलकर पहले बाबा की जोत की।   गणेश वंदना राधेश्याम बिस्सा ने गाकर जागरण की शुरुआत की।  प्रसिद्ध भजन गायक कलाकार  मास्टर भंवर अली, प्यारे  चौहान, भगवती  गोस्वामी, सुरेश बीकानेरी , बबलू, श्याम मोदी  सहित आदि कलाकारों ने एक से बढ़कर एक बाबा रामदेव जी महाराज के भजनों को गाकर जागरण में मौजूद भक्त गणों को झूमने पर मजबूर कर दिया। म्यूजिकल ग्रुप में की बोर्ड पर हसमत भाई, ढोलक पर इलियास भाई ,ओक्टो पैड पर टिपू रहमान, तबला पर राहुल,ढोल पर रमेश...

कोटगेट-सांखला पर मिलकर बैठे डीआरएम, रेल अधिकारी और विधायक व्यास समस्या-समाधान संबंधित चर्चा की

Image
कोटगेट-सांखला पर मिलकर बैठे डीआरएम, रेल अधिकारी और विधायक व्यास समस्या-समाधान संबंधित चर्चा की- - *खबरों में बीकानेर* - - - कोटगेट-सांखला पर मिलकर बैठे डीआरएम, रेल अधिकारी और विधायक व्यास समस्या-समाधान संबंधित चर्चा की बीकानेर, 30 अगस्त। बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक आशीष कुमार और रेलवे के अन्य अधिकारियों के साथ कोटगेट एवं सांखला रेल फाटकों की समस्या के समाधान के संबंध में चर्चा की। विधायक ने कहा कि आमजन को रेल फाटक की समस्या का स्थाई समाधान मिले, इस दिशा में रेलवे और राज्य सरकार की विभिन्न इकाईयों द्वारा सांझा कार्यवाही की जाए। उन्होंने दोनों स्थानों पर बनने वाले रेलवे अंडर ब्रिज एवं अंडर पास के प्रस्तावित नक्शों का अवलोकन किया और कहा कि अंडर ब्रिज बनने की स्थिति में सीवर लाईन और बरसाती पानी का निकास, यूटिलिटी शिफ्टिंग, नालों की समस्या के समाधान सहित प्रत्येक बिंदु की प्रभावी योजना बनाई जाए। विधायक ने कहा कि जल्दी ही प्रशासनिक अधिकारियों एवं यूआईटी, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, जलदाय विभाग और बीकेईएसएल के प्रतिनिधियों के साथ रेलवे के अधिक...

बीकानेर : काम हो जाए तो नेताओं को श्रेय चाहिए, समस्या कायम तो विपक्ष जिम्मेदार !! कोटगेट-सांखला अभी इंतजार में, बीकानेर रेल मंडल पर 16 स्थानों पर शीघ्र बनेंगे रोडअंडरब्रिज (RUB)

Image
बीकानेर : काम हो जाए तो नेताओं को श्रेय चाहिए, समस्या कायम तो विपक्ष जिम्मेदार !! -  मोहन थानवी  कोटगेट-सांखला अभी इंतजार में, बीकानेर रेल मंडल पर 16 स्थानों पर शीघ्र बनेंगे रोडअंडरब्रिज (RUB)- symbolic photo regards social media - *खबरों में बीकानेर* - - - बीकानेर : काम हो जाए तो नेताओं को श्रेय चाहिए, समस्या कायम तो विपक्ष जिम्मेदार !! - मोहन थानवी  कोटगेट-सांखला अभी इंतजार में, बीकानेर रेल मंडल पर 16 स्थानों पर शीघ्र बनेंगे रोडअंडरब्रिज (RUB)   उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल पर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन बीकानेर शहर की प्रमुख समस्या कोटगेट और सांखला रेल फाटकों की समस्या के समाधान के लिए अभी तक कोई सकारात्मक सूचनाएं प्राप्त नहीं हो रही है। इन रेल फाटकों पर दिन भर में तीन से चार दर्जन बार रेल गाड़ियां गुजरती है अथवा शंटिंग के लिए आवाजाही रोक दी जाती है। इस समस्या से पूरा बीकानेर त्रस्त है। लेकिन इस समस्या के समाधान के लिए श्रेय लेने के प्रयास तक दिखाई नहीं दे रहे। जबकि कार्य हो जाने के बाद कितने ही जन प्रतिन...