अचानक गांव की स्कूलों में जा पहुंचीं संभागीय आयुक्त, किया निरीक्षण खारा और हुसंगसर में बच्चों से प्रश्न पूछे, पाठ पढ़वाया
-अचानक गांव की स्कूलों में जा पहुंचीं संभागीय आयुक्त, किया निरीक्षण, दिए निर्देश खारा और हुसंगसर में बच्चों से प्रश्न पूछे, पाठ पढ़वाया - *खबरों में बीकानेर* - - - -अचानक गांव की स्कूलों में जा पहुंचीं संभागीय आयुक्त, किया निरीक्षण खारा और हुसंगसर में बच्चों से प्रश्न पूछे, पाठ पढ़वाया बीकानेर, 30 अगस्त। संभागीय आयुक्त श्रीमती वंदना सिंघवी ने शुक्रवार को खारा एवं हुसंगसर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान संभागीय आयुक्त ने बच्चों से विभिन्न सवाल-जवाब किए तथा विद्यार्थियों से पुस्तकों का पठन करवाया। उन्होंने विद्यार्थियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि विद्यार्थी एकाग्र होकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़े। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी आगे आएं तथा राज्य स्तर पर जिले का नाम रोशन करें। उन्होंने खेल गतिविधियों के प्रभावी संचालन के निर्देश भी दिए। संभागीय आयुक्त ने दोनों विद्यालयों में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की संख्या, उपस्थिति पंजिका, पुस्तकों की स्थिति, विद्यालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था, कक्षा-कक्षों की स्थिति तथा विद्यार्थि...