Posts

शहर देहात जिला कांग्रेस का आयकर नोटिस के खिलाफ प्रदर्शन

Image
✍️ शहर देहात जिला कांग्रेस का आयकर नोटिस के खिलाफ प्रदर्शन बीकानेर 30 मार्च - आयकर विभाग के जबरन 1823 करोड़ के पुराने भुगतान के विरोध में कांग्रेस के देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत आज जिला बीकानेर शहर देहात कांग्रेस कमेटी का संयुक्त विरोध प्रदर्शन कोटगेट पर सम्पंन हुआ  विरोध प्रदर्शन के तहत कांग्रेसी जन लोकतंत्र में तानाशाही नही चलेगी, ईडी सीबीआई आयकर का दुरुपयोग बंद करो बंद करो, भारतीय जनता पार्टी मुर्दाबाद, अभी तो ली अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है सरीखे नारो के साथ आयकर के  नोटिस का विरोध कर रहे थे और हाथो में काली पट्टी बांध रखी थी।  इस अवसर पर कांग्रेस जन उपस्थित थे।                                     

पीसीसी महासचिव इंद्रजीत सिंह बराड़ भाजपा में शामिल, अर्जुनराम मेघवाल ने भाजपा का दुपट्टा पहनाकर किया शामिल

Image
✍️ पीसीसी महासचिव इंद्रजीत सिंह बराड़ भाजपा में शामिल, अर्जुनराम मेघवाल ने भाजपा का दुपट्टा पहनाकर किया शामिल बीकानेर कांग्रेस से भाजपा में आने वालो का सिलसिला लगातार जारी है।  आज प्रदेश कांग्रेस महासचिव इंद्रजीत सिंह बराड़ ने कांग्रेस के कुशासन और परिवारवाद से आहत होकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया।  भाजपा केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बराड़ का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए पार्टी का दुपट्टा पहनाकर भाजपा परिवार में शामिल किया।  इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित गोयल भी उपस्थित रहे।

बीकानेरी स्वाद स्वीप फूड कार्निवल में कड़ाही का दूध, बिगबॉस डोसा के साथ लजीज व्यंजनों से महकेंगे 27 स्टॉल्स

Image
✍️ बीकानेरी स्वाद स्वीप फूड कार्निवल में कड़ाही का दूध, बिगबॉस डोसा के साथ लजीज व्यंजनों से महकेंगे 27 स्टॉल्स  'स्वीप फूड कार्निवल' में होंगे 27 स्टॉल्स, प्रत्येक स्टॉल में दिखेगा नवाचार कार्निवल की तैयारियां शुरू, अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा बीकानेर, 30 मार्च। मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला में पहली बार होने वाले 'स्वीप फूड कार्निवल' के प्रत्येक स्टॉल पर नवाचार किए जाएंगे।  जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा स्वीप प्रभारी सोहनलाल ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी की पहल पर 4 अप्रैल को पहली बार आयोजित होने वाले फूड कार्निवल में के तहत रविंद्र रंगमंच परिसर में 15 तथा मसाला चौक में 12 स्टाल लगाए जाएंगे।  प्रत्येक स्टॉल पर मतदाता जागरूकता से जुड़ा नवाचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्निवल में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी के लिए विभिन्न माध्यमों पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसमें शहर के सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स का सहयोग लिया जाएगा।  वहीं नगर निगम के स्वच्छता वाहनों, ऑटो रिक्शा और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के...

मशक वादन, रावण हत्था, अलगोजा पर झूम उठा संसार राजस्थान दिवस पर साकार हुई सुरंगी संस्कृति, झूमे देशी विदेशी पावणे

Image
✍️ मशक वादन, रावण हत्था, अलगोजा पर झूम उठा संसार  राजस्थान दिवस पर साकार हुई सुरंगी संस्कृति, झूमे देशी विदेशी पावणे, लोक कलाकारों ने दिया शत प्रतिशत मतदान का संदेश, सेल्फी पॉइंट रहा आकर्षण का केंद्र बीकानेर, 30 मार्च। राजस्थान दिवस के अवसर पर पर्यटन विभाग द्वारा जूनागढ़ तथा म्यूजियम परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।  इनमें लोक कलाकारों ने राजस्थान की सतरंगी संस्कृति से जुड़े लोक नृत्य और गीत प्रस्तुत किए। देशी-विदेशी विदेशी पावणो ने इनका जमकर लुत्फ उठाया। वहीं लोक कलाकारों ने आगामी 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। पर्यटन विभाग के उपनिदेशक अनिल राठौड़ ने बताया कि म्यूजियम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अफशान खान ने लंगा गायन, रामप्रसाद शर्मा ने कच्छी घोड़ी नृत्य, वर्षा सैनी ने भवई, चांदनी राजस्थानी ने चरी और घूमर नृत्य, मोनिका शर्मा ने कृष्ण रास, कृष्णा शर्मा ने बिणजारा नृत्य की प्रस्तुति दी।  श्योपत जूलिया के मश्क वादन ने भी पर्यटकों को आकर्षित किया। वहीं जूनागढ़ के प्रांगण में अकब...

वीडियो : भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने प्रबुद्धजनों से संवाद किया विभिन्न समाज-संस्थानों किया अभिनन्दन

Image
✍️ भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने प्रबुद्धजनों से संवाद किया विभिन्न समाज-संस्थानों किया अभिनन्दन  बीकानेर। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने आज अपने चुनावी अभियान के तहत अनेक प्रबुद्धजनों से संवाद किया।  वहीं अनेक समाज की ओर से भाजपा प्रत्याशी का अभिनंदन कर जीत का आशीर्वाद दिया  मेघवाल ने शनिवार को प्रधान कार्यालय मोहता भवन में अधिवक्ताओं, महिला मोर्चा, सीए, सीएस, अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर अपने विचार साझा किए।  सैन समाज,स्वामी समाज,वाल्मिकी समाज, स्वर्णकार समाज की ओर से मेघवाल का सम्मान किया गया।  रामपुरा बस्ती में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई जिसमे अर्जुनराम मेघवाल ने संबोधित किया तो शाम को व्यापार सम्मेलन में भी मेघवाल का अभिनंदन किया गया।  इस दौरान केन्द्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने कहा कि बीकानेर से एक ऐसा व्यक्ति आपका प्रतिनिधित्व कर रहा है। जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नौ रत्नों की टीम का हिस्सा है।  मेघवाल ने हमेशा ही अपने लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिये सकारात्मक सोच रखकर अनेक विकासपरक योजनाएं शुरू क...

वीडियो : भाजपा बीकानेर लोकसभा मिडिया सेंटर का उद्घाटन विकास पुरुष नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भजनलाल सरकार करेंगी राजस्थान का स्वर्णिम विकास – अमित गोयल

Image
✍️ भाजपा बीकानेर लोकसभा मिडिया सेंटर का उद्घाटन विकास पुरुष नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भजनलाल सरकार करेंगी राजस्थान का स्वर्णिम विकास – अमित गोयल बीकानेर भारतीय जनता पार्टी लोकसभा बीकानेर के मिडिया सेंटर का उद्घाटन आज भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित गोयल, जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, विधायक ताराचंद सारस्वत, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित की गरिमामय उपस्थित में किया गया।  भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित गोयल ने इस अवसर पर बताया विकास पुरुष नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भजनलाल सरकार करेगी अपने 100 दिन के कार्यकाल में अनेकों योजनाएं शुरू की जिन पर कभी विचार नहीं किया गया राजस्थान का स्वर्णिम विकास रोजगार व कौशल विकास में प्रदेश के युवाओं को रोजगार हेतु प्रतिवर्ष 70 हजार पदों पर भर्तियां, ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनता राजस्थान में ऊर्जा क्षेत्र में 2 लाख 24 हजार करोड़ के निवेश का एमओयू हुआ।  थर्मल अक्षय ऊर्जा से 31825 मेगावाट का बिजली उत्पादन होगा, कृषि कल्याण में पीएम सम्मान निधि 6 हजार से बढ़ाकर 8 हजार रूपए किए, गेहूं के समर्थन मूल्य में वृद्धि, 2 हजार करोड़ की लागत ...

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया जन्मजात विकारों वाले बच्चों की पहचान का प्रशिक्षण

Image
✍️ राष्ट्रीय बाल स्वाथ्य कार्यक्रम आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया जन्मजात विकारों वाले बच्चों की पहचान का प्रशिक्षण बीकानेर, 30 मार्च। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत एसडीएम जिला चिकित्सालय के डी ई आई सी सेंटर पर आगनवाड़ीं कार्यक़र्ताओ की डिलेवरी पॉइंट की ट्रैनिंग आयोजित की गई जिसमें उनको बच्चो में होने वाले जन्मजात विकारो की पहचान व उनका समाधान सिखाया गया।  आरसीएचओ डॉ राज़ेश गुप्ता, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ मुक़ेश जानगल, डॉ विवेक गोस्वामी, मैनेजर योगेश पवार, ऑडियोलॉजिस्ट स्पीचथेरेपिस्ट दीपक दाधीच व सोशल वर्कर आशुराम सियाग ने प्रशिक्षण दिया।