शहर देहात जिला कांग्रेस का आयकर नोटिस के खिलाफ प्रदर्शन
✍️
शहर देहात जिला कांग्रेस का आयकर नोटिस के खिलाफ प्रदर्शन
बीकानेर 30 मार्च - आयकर विभाग के जबरन 1823 करोड़ के पुराने भुगतान के विरोध में कांग्रेस के देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत आज जिला बीकानेर शहर देहात कांग्रेस कमेटी का संयुक्त विरोध प्रदर्शन कोटगेट पर सम्पंन हुआ
विरोध प्रदर्शन के तहत कांग्रेसी जन लोकतंत्र में तानाशाही नही चलेगी, ईडी सीबीआई आयकर का दुरुपयोग बंद करो बंद करो, भारतीय जनता पार्टी मुर्दाबाद, अभी तो ली अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है सरीखे नारो के साथ आयकर के नोटिस का विरोध कर रहे थे और हाथो में काली पट्टी बांध रखी थी।
इस अवसर पर कांग्रेस जन उपस्थित थे।


Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...