Posts

बीकानेर : इन इन स्थानों पर हुए विज्ञान दिवस कार्यक्रम

Image
✍️ बीकानेर : इन इन स्थानों पर हुए विज्ञान दिवस कार्यक्रम  बीकानेर २८ फरवरी २०२४ । राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आज नालन्दा पब्लिक स्कूल सी.सै. स्कूल के प्रांगण में आधुनिक भौतिक विज्ञान के दमकते सितारे सी.वी. रमण विषयक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।   दिनांक 28 फरवरी 2024 बुधवार को को पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सादुल बीकानेर के डॉ. कलाम सभागार में विज्ञान दिवस के अवसर पर जीवन कौशल, विज्ञान-गणित क्लब, जलवायु परिवर्तन और स्वच्छता पखवाड़ा समापन गतिविधियां आयोजित की गयी।  अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर की इनोवेशन सेल व संघनित पदार्थ अनुसंधान सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में “विकसित भारत के लिए स्वदेशी प्रौद्योगिकी“ की थीम के साथ, 28 फरवरी 2024 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2024 पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ मनोज कुडी ने सर सी वी रमन की छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर अपने संबोधन भाषण में कहा इस दिन भारत के महान वैज्ञानिक सीवी रमन ने रमन इफेक्‍ट की खोज की थी जिसके चलते वर्ष 1987 से प्रतिवर्ष इसी दिन राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मन...

कौशल शिक्षा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता की प्रयोगशाला स्थापना पर दे जोर:- एयर कमोडोर मनोज कुमार मिश्रा

Image
✍️ कौशल शिक्षा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता की प्रयोगशाला स्थापना पर दे जोर:- एयर कमोडोर  मनोज कुमार मिश्रा बीकानेर। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-3, नाल बीकानेर में एयर कमोडोर मनोज कुमार मिश्रा (अध्यक्ष, विद्यालय प्रबंध समिति) के सानिध्य में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के बालक/बालिकाओं द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। प्राचार्य नरसी लाल बिजारणियां ने विद्यालय में हुई गतिविधियों से अवगत करवाया तथा पीएमश्री स्कूल के तहत विद्यालय में विभिन्न भौतिक सुविधाओं पर अपने विचार रखें तथा विद्यालय में सम्पन्न हुई कुम्भकार, बढ़ई एवं इलेक्टीशियन आदि के कौशल एवं व्यवसायिक शिक्षा की कार्यशाला के बारे में अवगत करवाया पिछली बैठक के सुझावों पर कार्यान्वयन रिपोर्ट ली गई एवं आगामी सत्र हेतु अकादमिक उत्कृष्टता के सुझाव दिये गए। विद्यालय विकास के लिए सम्मानित सदस्यों ने भी अपने-अपने सुझाव दिए। सत्र 2023-24 में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।अध्यक्ष, विद्यालय प्रबंध समिति ने विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु दिशा-निर्देश दिए। ...

नशामुक्त भारत अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

Image
✍️ नशामुक्त भारत अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित बीकानेर, 28 फरवरी। पीबीएम अस्पताल के मानसिक रोग एवं नशामुक्ति विभाग, द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत व्यसन उपचार केन्द्र बुधवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम, विचार गोष्ठी एंव वाद-विवाद तथा नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिरिक्त प्रधानाचार्य डाॅ. रेखा आचार्य, डाॅ. श्रीगोपाल गोयल, डाॅ. हरफूल सिंह, सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एल.डी. पंवार, राजकीय नर्सिंग स्कूल के प्राचार्य अब्दुल वाहिद, नर्सिंग ट्यूटर वीर सिंह आदि मौजूद रहे। अतिरिक्त प्रधानाचार्य डाॅ. आचार्य ने समाज, देश व परिवार को नशामुुक्त रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया बताया कि युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति समाज के लिए बेहद घातक है। इसके विरूद्ध जागरुकता के लिए साझा प्रयास करने जरूरी हैं। सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा 2018 में एनडीडीटीसी नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय सर्वे किया गया। इसकी रिपोर्ट के अनुसार देश में 5.7 करोड़ से अधिक व्यक्ति शराब, 25 लाख से ज्यादा भांग व 77 लाख व्यक्ति अफीम की लत से ग्रसि...

सौ दिवसीय कार्य योजना व अमृत सरोवर के कार्य तत्काल प्रारंभ करें-सीईओ ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित

Image
✍️ सौ दिवसीय कार्य योजना व अमृत सरोवर के कार्य तत्काल प्रारंभ करें-सीईओ ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित बीकानेर, 28 फरवरी। ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर सोहनलाल ने कहा कि मनरेगा में राज्य सरकार द्वारा निर्धारित किए गए पैरामीटर के अनुरूप कार्य करते हुए अधिक से अधिक श्रमिकों को 100 दिन का रोजगार उपलब्ध करवाया जाए। उन्होंने कहा कि आधार सीडिंग से बकाया रहे श्रमिकों का सीडिंग कार्य तीव्र गति से पूर्ण करवाए, जिससे अधिकाधिक भुगतान ऑनलाइन करवाया जा सके। बैठक में 100 दिवसीय कार्य योजना की समीक्षा की गई। व्यक्तिगत लाभ व अमृत सरोवर कार्यों को तत्काल प्रभाव से प्रारंभ करने के निर्देश दिए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि जिले में कृषि आधारित तथा व्यक्तिगत लाभ के कार्यों पर अधिक से अधिक श्रमिक नियोजित किए जाएं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत आवंटित लक्ष्य समय पर पूर्ण क...

पीड़ित मुक्त राजस्थान अभियान संभागीय आयुक्त गुरुवार को तीन एम्बूलेंस को दिखाएंगी हरी झंडी

Image
✍️ पीड़ित मुक्त राजस्थान अभियान संभागीय आयुक्त गुरुवार को तीन एम्बूलेंस को दिखाएंगी हरी झंडी बीकानेर, 28 फरवरी। संभागीय आयुक्त श्रीमती वंदना सिंघवी गुरुवार को प्रातः 9.30 बजे पीड़ित मुक्त राजस्थान अभियान के तहत तीन एम्बूलेंस को हरी झण्डी दिखाकर अपना घर वृद्धाश्रम, वृंदावन एन्क्लेव, जयपुर रोड से रवाना करेंगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एल. डी. पंवार ने बताया कि पीड़ित मुक्त राजस्थान अभियान 29 फरवरी से 5 मार्च तक जिले के संभाग मुख्यालयों पर आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत 18 वर्ष से अधिक उम्र के असहाय, लावारिस को रेस्क्यू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अपना घर आश्रम संस्था द्वारा हैल्पलाईन नंबर 9950737373 जारी किया गया है।

यातायात, अतिक्रमण, सफाई कार्य पर होगा विमर्श संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक गुरुवार को

Image
✍️ यातायात, अतिक्रमण, सफाई कार्य पर होगा विमर्श  संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक गुरुवार को बीकानेर, 28 फरवरी। संभागीय आयुक्त श्रीमती वंदना सिंघवी की अध्यक्षता में गुरुवार प्रातः 10 बजे समीक्षा बैठक का आयोजन किया जाएगा।  बैठक में शहर में साफ सफाई व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, सड़कों के किनारों पर अतिक्रमण, महत्वपूर्ण विकास परियोजनाएं एवं शहर का सौंदर्यीकरण के बारे में चर्चा की जाएगी।  बैठक में जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक, मुख्य वन संरक्षक, नगर निगम आयुक्त, नगर विकास न्यास सचिव, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

श्रेष्ठता की आदर्श स्थिति महानता है : स्वामी मिथिलेशनंदिनीशरण

Image
✍️ एमजीएसयू में डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर के तहत उत्तिष्ठ भारत विचार मंथन कार्यक्रम आयोजित श्रेष्ठता की आदर्श स्थिति महानता है : स्वामी मिथिलेशनंदिनीशरण युवा अपने स्वभाव के अनुरूप अपने जीवन का फोकस तय करें : स्वामी विमर्शानंद गिरी एमजीएसयू में डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर विभाग द्वारा बुधवार को साधु महात्माओं के साथ युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम उत्तिष्ठ भारत विचार मंथन शृंखला के तहत वाराणसी की सेवाज्ञ संस्थानम् व महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। आयोजक डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ॰ मेघना शर्मा ने बताया कि सर्वप्रथम माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पुष्पार्चन व वंदना से कार्यक्रम आरंभ हुआ।  सेवाज्ञ संस्थानम् वाराणसी के संरक्षक पूज्य मिथिलेशनंदिनीशरण जी महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि चाही गई परिस्थिति तक ले जाने वाला द्वंद व चिंतन ही जीवन में सर्वथा महत्वपूर्ण होता है। महानता प्रायः हमारे लिये स्वप्न हो जाती है जबकि श्रेष्ठता की आदर्श स्थिति महानता होती है।  विद्यार्थी जीवन की सबसे बड़ी चुनौती है अपने विद्याध्ययन से मानवता...