Posts

चीन में फैल रहे निमोनिया को लेकर जिले के अस्पतालों में तैयारियों की मॉक ड्रिल आयोजित

Image
चीन में फैल रहे निमोनिया को लेकर जिले के अस्पतालों में तैयारियों की मॉक ड्रिल आयोजित बेड, ऑक्सीजन, दवाओं व मानव संसाधन की उपलब्धता तथा कार्यशीलता की हुई पड़ताल बीकानेर, 29 नवंबर। चीन में बच्चों में फैल रहे निमोनिया को देखते हुए केन्द्रीय स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी एडवाइजरी अनुसार बुधवार को चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने मॉक ड्रिल कर उपलब्ध संसाधनों व व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  जिले के 51 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 17 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 3 उप जिला अस्पताल, 2 जिला अस्पताल व एक मेडिकल कॉलेज से संबध पीबीएम अस्पताल तक तैयारी का जायजा लिया गया जिसका निरीक्षण संभाग, जिला व खंड स्तरीय अधिकारियों द्वारा किया गया। यदि कोविड लहर की तरह कोई नई श्वसन बीमारी की लहर जिले तक पहुंचती है तो हम कितने तैयार हैं ? और कितनी व्यवस्थाएं बाकी है ? इस पर मंथन हुआ।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध बैड, आइसोलेशन बैड, ऑक्सीजन सर्पोटेड आइसोलेशन बैड, आईसीयू बैड, वेंटीलेटर बैड, म...

डॉ राजपुरोहित शुष्क बागवानी संस्थान प्रबंध न समिति में 3 वर्ष के लिये सदस्य बनें

Image
डॉ राजपुरोहित शुष्क बागवानी संस्थान प्रबंध न समिति में 3 वर्ष के लिये सदस्य बनें  भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद कृषि मंत्रालय,भारत सरकार ने डॉ चेतन प्रकाश राजपुरोहित को केंद्र सरकार के शुष्क बागवानी संस्थान के मैनेजमेंट कमेटी का सदस्य बनाया हैं।    डॉ चेतन प्रकाश राजपुरोहित 3 साल के लिए इस संस्थान के नॉन ऑफिसर सदस्य बने हैं।  इसके आदेश प्रशासनिक अधिकारी भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद , केन्द्रीय शुष्क बागवानी संस्थान बीकानेर ने जारी किए हैं। डॉ राजपुरोहित को सदस्य बनाए जाने पर मुकेश आचार्य, ओम राजपुरोहित, उनको बधाई दी ।

बिजली बंद रहेगी : शहर के इन अनेक इलाकों में गुरुवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

Image
बिजली बंद रहेगी : शहर के इन अनेक इलाकों में गुरुवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी बीकानेर में आवश्यक रखरखाव के चलते 30 नवम्बर को प्रातः 08 से 11 बजे तक निम्न स्थानो पर विद्युत आपुर्ति बंद रहेगी। रामदेव मदिंर, विवेक बाल निकेतन स्कूल, गायत्री मदिंर, गोकुल सर्किल, पुष्करणा स्टेडियम, ईदगाह बाडी अंदर-बाहर, गीता रामायण स्कूल, बेसिक कॉलेज, गेरू लाल विहार, मुन्दड़ा चौक, गोपी नाथ भवन, लखोटिया का चौक, साले की होली, पीएचईडी, हरलोई हनुमान मदिंर, हरिजन बस्ति, बेनीसर बारी, राजीव नगर, करमीसर रोड, बच्छासर रोड, करमीसर गांव, फूलनाथ स्कूल, चेतनानंद रोड, मुदंडा बगीचा, नत्थुसर टंकी, नत्थुसर गेट, हर्षोलाई बड़ा गवाड़, काशनंदी, नथानियो की सराय, नथानियो का चौक, मोहता चौक, मरूनायक मन्दिर, वैदो का चौक, सब्जी मंडी, कर्मिसर रोड डी-1, विश्नोई मोहल्ला, जीवन नाथ बागीची, मुरलीधर व्यास सेक्टर एफ, डी, सी, भानी की बाड़ी, भूतनाथ मंदिर के पास, चुंगी चौकी, सुथारो की शमशान, कर्मिसर रोड, मुरलीधर व्यास सेक्टर बी, सेक्टर-डी मौसम विभाग के पास, मेघवालो की शमशान, साहित्य अकादमी के पास, गजनेर रोड, मुरलीधर व्यास सेक्टर 2...

आईसीएआई बीकानेर ब्रांच में सीए फाउंडेशन के विद्यार्थियों के लिए मॉक टेस्ट का आयोजन

Image
आईसीएआई बीकानेर ब्रांच में सीए फाउंडेशन के विद्यार्थियों के लिए मॉक टेस्ट का आयोजन बीकानेर  आईसीएआई ब्रांच अध्यक्ष सीए राहुल पच्चीसिया ने बताया सीए फाऊंडेशन दिसंबर 2023 की मुख्य परीक्षाएं 31 दिसंबर-2023 व 2, 4, 6 जनवरी 2024 को आयोजित होगी। सीए फाउंडेशन परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थियों के लिए ब्रांच के अंदर मॉक टेस्ट पेपर्स का आयोजन किया जा रहा है।  ब्रांच उपाध्यक्ष सीए जसवंत सिंह बैद ने बताया विद्यार्थियों में इन मॉक टेस्ट के प्रति भारी उत्साह देखने को मिला उन्होंने स्वयं उपस्थित होकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया व विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। ब्रांच सिकासा अध्यक्ष सीए मुकेश शर्मा ने विद्यार्थियों को इन मॉक टेस्ट पेपर में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी व उनसे कहा कि जो इस मॉक टेस्ट पेपर्स में अच्छा प्रदर्शन करते हैं वे वास्तविक परीक्षा में भी सफल होते हैं।  मॉक टेस्ट पेपर्स की उत्तर पुस्तिकाएं उन एग्जामिनर्स के द्वारा जांची जाएगी जो मुख्य परीक्षा की कॉपियां जांच करते हैं इस प्रकार विद्यार्थियों का स्वयं का मूल्यांकन करने का यह बेहतरीन अवसर है। मॉक ...

बीकानेर : एक्सरे गली में मांगे 20 रु अधिक, ईमित्र संचालकों पर कोई अंकुश नहीं, टोकन से अधिक वसूल रहे सेवा-शुल्क

Image
बीकानेर : एक्सरे गली में मांगे 20 रु अधिक, ईमित्र संचालकों पर कोई अंकुश नहीं, टोकन से अधिक वसूल रहे सेवा-शुल्क  बीकानेर शहर में ही कलेक्ट्रेट से महज एक किमी के दायरे मे कतिपय ईमित्र संचालक निर्धारित शुल्क से अधिक राशि ग्राहकों से वसूल कर रहे हैं। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राहकों को कितना शुल्क देना होता होगा यह वही बता सकते हैं।  दरअसल पीबीएम हॉस्पिटल में इलाज करवाने पहुंचे एक ग्रामीण के परिजन ने हमें अनौपचारिक बातचीत में ईमित्र संचालकों द्वारा अधिक राशि लिए जाने से अनावश्यक खर्च बढ़ने की पीड़ा बताई। उसका कहना था कि प्रशासन को इस ओर ध्यान देना ही चाहिए। क्योंकि सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ उठाने वाले हम लोग पहले से ही न्यूनतम आय वर्ग से है। कुछ राहत यदि सरकार दे रही है तो उसमें भी शुल्क से अधिक राशि खर्चना हमें भारी पड़ता है।  इसके बाद हमने इस इलाके के दो मित्र संचालकों से बातचीत की, तब पता चला की ग्राहकों से सेवा शुल्क कुछ ईमित्र संचालकों द्वारा अधिक लिया जा रहा है।   जिला कलेक्ट्रेट से करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर एक्स-रे गली में एक ईमित्र संच...

चुनाव : पर्दे के पीछे - यहां फिजां में रंग घुल रहे, वहां पत्ते खुल रहे...

Image
चुनाव : पर्दे के पीछे - यहां फिजां में रंग घुल रहे, वहां पत्ते खुल रहे... - मोहन थानवी राजस्थान में सत्ता पर इस बार फिर कांग्रेस काबिज रहेगी या रिवाज के मुताबिक भाजपा विराजेगी, यह अभी 3 दिसंबर तक कोई नहीं कह सकता। लेकिन फिजां में घुल रहे रंग और खुल रहे पत्ते कुछ कुछ इशारा कर रहे हैं कि राजनीतिक जगत के धुरंधरों को परिणाम का आभास होने लगा है।  लोग कानाफूसी कर रहे हैं कि भाजपा और कांग्रेस दोनों के प्रत्याशियों ने अपने-अपने क्षेत्र में मतदान के आंकड़ों के आधार पर जानकारों से मतगणना से पहले अपनी जीत-हार को समझने का प्रयास किया है। इतना ही नहीं, जिन विधानसभा क्षेत्रों में निर्दलीय अथवा किसी अन्य पार्टी के प्रत्याशी की तरफ मतदान का रुझान की जानकारी मिलने पर उन्हें अपनी पार्टी की ओर आकर्षित करने की जुगत भी अभी से लगाई जाने की फुसफुसाहट हो रही है।  माना जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री के पुनः सिंहासन पर बैठने को लेकर आश्वस्त एक शेर पूर्व मंत्री ऐसे काम की डोर बखूबी थामे हुए हैं। इसके ठीक उलट रिवाज बदलने को आतुर पार्टी के एक करंट वाले मंत्री जी अपने विधानसभा क्षेत्र में रिकॉ...

केबीसी जूनियर में पहुंची आरएसवी की अविशा भारद्वाज

Image
केबीसी जूनियर में पहुंची आरएसवी की अविशा भारद्वाज बीकानेर  अध्ययन के साथ-साथ शिक्षा के बहुआयामी क्षेत्र में आरएसवी के विद्यार्थी अपनी सुगंध भी बिखेर रहे हैं। हाल ही में जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित आरएसवी उच्च माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 6 की छात्रा अविशा भारद्वाज ने कौन बनेगा करोड़पति में पहुंचकर इसे सिद्ध किया है।  अविशा का केबीसी में रजिस्ट्रेशन 16 सितंबर को हुआ। ऑनलाइन ऑडिशन 24 सितंबर को हुआ इसके पश्चात ग्राउंड ऑडिशन और पर्सनल इंटरव्यू 8 अक्टूबर को हुआ। केबीसी प्रक्रिया के तहत फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट सेलेक्शन 22 अक्टूबर को होने के पश्चात केबीसी के 20 से 23 नवंबर तक प्रसारित एपिसोड में अविशा ने कार्यक्रम में भाग लिया।  विद्यालय के विद्यार्थियों तथा अध्यापिकाओं एवं अध्यापकों ने अविशा को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उसकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। अविशा ने महानायक अमिताभ बच्चन एवं केबीसी के अपने अनुभवों को विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ बाटां।  विद्यालय के विज्ञान विषय के अध्यापक उमेश भारद्वाज एवं विद्यालय की ही कंप्यूटर विषय की अध्यापिका पल्लवी शर्मा ...