Posts

बीकानेर में कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई ने संघ और भाजपा पर बोला तीखा हमला

Image
Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information ✍️    हम भाग्यशाली है कि हमे देश सेवा में काम करने का मौका मिला है --- लालजी भाई देसाई  बीकानेर में कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई ने संघ और भाजपा पर बोला तीखा हमला  बीकानेर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत, भारी संख्या में जुटे स्वेत सैनिक  बीकानेर। कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई आज अल्प प्रवास पर बीकानेर आये। अपने अल्प प्रवास के दौरान स्थानीय लक्ष्मी हेरिटेज में स्वेत सैनिकों को सम्बोधित करते हुए उन्होने संघ और भाजपा पर तीखा हमला बोला।  उन्होने कहा कि हम भाग्यशाली है कि हमे देश सेवा में काम करने का मौका मिला है । हम जो लोग दुर्भाग्य से आजादी कि जंग में हिस्सा नही ले सके उन युवाओं का सौभाग्य है कि इन चोरों ने हमें एक बार फिर मात्रभूमि की सेवा करने का मौका दिया है पहले हमने जिस प्रकार से गोरों को देश से खदेड़ कर मात्रभूमि को मुक्त करवा धा, आज फिर अवसर आ गया है जिसमें इन चोरो से मात्रभूमि को हमें मुक्त करवाना है।  अपने सम्बोधन में उन्होने आगे कहा कि कांग्रेस ने शहीद...

आनलाइन आवेदन : पीटीईटी की अंतिम तिथि रविवार 30 अप्रैल, परीक्षा 21 मई को

Image
Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information ✍️    आनलाइन आवेदन : पीटीईटी की अंतिम तिथि रविवार 30 अप्रैल, परीक्षा 21 मई को  बीकानेर 29 अप्रेल। राज्य के शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों में दो वर्षीय बी.एड. एवं चार वर्षीय इन्टीग्रेटेड बीए. बीएड. में प्रवेश हेतु आगामी 21 मई को आयोजित होने वाली पीटीईटी परीक्षा में ऑनलाईन आवेदन करने से वंचित रहे विद्यार्थी रविवार 30 अप्रेल तक आवेदन कर सकते हैं।  पीटीईटी बीकानेर के जिला संयोजक डूंगर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेन्द्र नाथ ने बताया कि दो वर्षीय बी.एड. हेतु स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थी एवं चार वर्षीय इन्टीग्रेटेड बीए बीएड एव ंबीएससी एड में प्रवेश हेतु बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण या इस वर्ष परीक्षा में सम्मिलित विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं।  राज्य समन्वयक डॉ. मनोज पांड्या ने बताया कि सभी जिलों में जिला समन्वयक हेतु आदेश आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा द्वारा जारी किये जा चुके हैं एवं जिला समन्वयों द्वारा केन्द्र निर्धारण की प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली गई है।   राज्य नोडल अधिकारी डॉ. नरेन्द्र पानेरी ने बताया कि बारहव...

समग्र समाज के प्रेरणा पुरुष रामरख लेघा की जन्मशताब्दी समारोह 30 अप्रैल को

Image
Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information ✍️    कर्मयोगी स्व. रामरख जी लेघा जन्मशताब्दी समारोह रविवार, 30 अप्रैल 2023, प्रातः 10.30 बजे से स्थान: वेटनरी सभागार, वेटनरी वि.वि. परिसर, बीकानेर यह जानकारी नारायण हरि लेघा, जगदीश प्रसाद मेघा एवं समस्त लेघा परिवार (मोटोलाई) ने दी।  समग्र समाज के प्रेरणा पुरुष रामरख लेघा की जन्मशताब्दी समारोह 30 अप्रैल को  बीकानेर, 29 अप्रैल   प्रदेश में ऊन व्यवसाय की नींव रखने वाले कर्मयोगी रामरख लेघा का जन्मशताब्दी समारोह 30 अप्रैल को सुबह साढ़े दस बजे से वेटरनरी आडिटोरियम में मनाया जाएगा। यह जानकारी जनचेतना मंच के अध्यक्ष नारायण हरि लेघा ने शनिवार को होटल राजमहल में आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि समारोह राज्य स्तरीय पुलिस (Police) जवाबदेह समिति के अध्यक्ष एच.आर.कुड़ी के मुख्य आतिथ्य में होगा। विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा होंगे। अध्यक्षता पूर्व विधायक रेवंतराम करेंगे। ‘समाज और लोकतंत्र’ विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा. इस अवसर पर रामरख लेघा की जीवन...

'मन की बात' के 100वें संस्करण को लेकर देशभर में अभूतपूर्व उत्साह : अर्जुन राम मेघवाल

Image
Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information ✍️    'मन की बात' के 100वें संस्करण को लेकर देशभर में अभूतपूर्व उत्साह : अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर  केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि 'मन की बात' कार्यक्रम के 100वें संस्करण से पूर्व देशवासियों के जोश व उत्साह है।  100वां पड़ाव एक बहुत महत्वपूर्ण माईलस्टोन होता है, लेकिन जब देश के प्रधानमंत्री व विश्व के लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के कार्यक्रम 'मन की बात कार्यक्रम हो तो यह पूरे देश के लिए एक विशेष अवसर है।  अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर में आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा  कि  अक्टूबर 2014 को शुरू किये इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री जी ने सुदुर क्षेत्रों, गाँव/ढाणियों में बैठे लोगो से न केवल एक भावनात्मक स्तर पर रिश्ता जोड़ा है बल्कि सामान्य मानवी के जीवन से जुड़े अनेक पहलुओं पर संवाद करके इन रिश्तों को हर ऐपिसोड में प्रगाढ़ किया है। मन की बात कार्यक्रम ने नागरिकों के व्यवहार, विचार व जागरूक नागरिक के रूप में सकारात्मक प्रभाव पैदा किय...

राशिफल : गलतियों को सुधारने का आज पूरा मौका लाभ दिलाएगा

Image
Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information ✍️    राशिफल : गलतियों को सुधारने का आज पूरा मौका लाभ दिलाएगा *आज का राशिफल*   *29 अप्रैल 2023 , शनिवार*  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आजका दिन आपके लिये भाग्यशाली है। नक्षत्र आपके लिये अत्यंत अनुकूल है। सकारात्मक विचार करने से आप सकारात्मक ऊर्जा पाएंगे जिससे आप अपने मकसद तक पहुंच सकेंगे। जीवनसाथी संग त्यागभावना खुशी देगी। यदि आप किसी परियोजना पर कार्य कर रहे हैं तो आप जिन बदलावों को लागू करने का इरादा कर रहे हैं यह उनके लिए संभवतः सबसे अनुकूल समय नहीं है। गुस्सा त्याग करने से ही सकारात्मकता आएगी । आर्थिक सहायता में भी देरी हो सकती है। स्वास्थ्य सुधार होगा। वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो) आप किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित होंगे जो आपकी रुचियों और इच्छाओं तथा जुनून को साझा करेगा।यदि अपने किसी के साथ कुछ गलत किया है, तो हमेशा अपनी गलती मानकर माफी मांगना ही बेहतर होगा । आज आपके पश्चाताप को समझा जाएगा और आप माफ किए जाएँगे। मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) आज आप जिन लोगों से मिल...

मुख्यमंत्री गहलोत शनिवार को बीकानेर में

Image
Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information ✍️   मुख्यमंत्री गहलोत शनिवार को बीकानेर में विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत, महंगाई राहत शिविर का करेंगे अवलोकन बीकानेर 28 अप्रैल। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न पर कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री गहलोत सीकर से हवाई मार्ग से प्रातः 10:15 प्रस्थान कर प्रातः 11 बजे बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ के गुसाईसर बड़ा पहुंचेंगे। वे यहां प्रभा ओझा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन व स्टाफ क्वार्टर्स का लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे।  मुख्यमंत्री यहां से  1.30 बजे धीरदेसर चोटियान पहुंचेंगे तथा शहीद नायक राकेश चोटिया की मूर्ति का अनावरण करेंगे।  मुख्यमंत्री गहलोत यहां से प्रस्थान कर दोपहर 2.15 बजे सोनियासर गोदारान में शहीद हेतराम गोदारा की मूर्ति का अनावरण करेंगे। साथ ही  महंगाई राहत शिविर का अवलोकन करेंगे । *जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने तैयारियों का लिया जायजा* बीकानेर, 28 अप्रैल। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल और पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने मुख्यमंत्री श...

कोरोना आज : बीकानेर में 20 पॉजिटिव रिपोर्ट हुए

Image
Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information ✍️    कोरोना आज : बीकानेर में 20 पॉजिटिव रिपोर्ट हुए  *कोरोना अपडेट* दिनांक 28 अप्रैल 2023  कुल आरटी पीसीआर सैंपल  : 339 पॉजिटिव : 20 अब तक पॉजिटिव : 506 एक्टिव केस : 130   औरों से हटकर सबसे मिलकर © खबरों में बीकानेर   https://bahubhashi.blogspot.com https://bikanerdailynews.com ® भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999   🌞: