बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर इंदौर में हादसा, 14 की मौत, आंकड़ा बढ़ने की आशंका, समाज में शोक
-- ... औरों से हटकर सबसे मिलकर Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information © खबरों में बीकानेर https://bahubhashi.blogspot.com https://bikanerdailynews.com ®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999 *खबरों में...*🌐 🖍️ - -- बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर इंदौर में हादसा, 14 की मौत, आंकड़ा बढ़ने की आशंका, समाज में शोक इंदौर । इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में रामनवमी पर बड़ा हादसा हो गया। यहां हवन के दौरान अंडरग्राउंड बावड़ी की छत धंसने से 14 लोगों की मौत हो गई। बावड़ी में 30 से ज्यादा लोग गिरे थे। यह 40 फीट गहरी है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रस्सियों के सहारे कुएं से लोगों को निकाला। कुएं से 11 शव निकाले गए। जबकि 3 लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। बावड़ी में 4 से 5 फीट पानी भरा था। नगर निगम ने तीन पंप की मदद से पानी निकाला। जिसके बाद दोबारा रेस्क्यू शुरू किया। ऑक्सीजन के साथ गोताखोरों को कुएं में उतारा गया। मौके पर एनडीआरएफ की टीम भी पहुंची है। बताया गया कि बावड़ी बहुत गहरी है, जिसमें काफी दलदल...