राजस्थान दिवस पर रसिकप्रिया चित्रावली प्रदर्शनी आयोजित संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने किया उद्घाटन




-





-


...






औरों से हटकर
सबसे मिलकर

Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information

© खबरों में बीकानेर 

https://bahubhashi.blogspot.com
https://bikanerdailynews.com
®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999

*खबरों में...*🌐







🖍️

-




--

राजस्थान दिवस पर रसिकप्रिया चित्रावली प्रदर्शनी आयोजित
संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने किया उद्घाटन
बीकानेर, 30 मार्च। राजस्थान दिवस के अवसर पर गंगा राजकीय संग्रहालय द्वारा गुरुवार को आयोजित एक दिवसीय रसिकप्रिया चित्रावली प्रदर्शनी का उद्घाटन संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के पवन ने किया। 
उन्होंने कहा कि राजस्थान विभिन्न लोक संस्कृतियों और लोक कलाओं वाला प्रदेश है। यहां की परंपराएं, रीति-रिवाज और खान-पान अपने आप में विशेष है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के राजा इंद्रजीत के दरबारी कवि केशवदास ओरछा का रसिकप्रिया ग्रंथ तथा बूंदी शैली के उनके चित्र भी विशेष विख्यात हैं। राजस्थान दिवस के अवसर पर रसिकप्रिया की समृद्ध परंपरा को आमजन के लिए प्रदर्शित करना अच्छी पहल है। इससे युवाओं को हमारे प्रदेश की बहुरंगी संस्कृति से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
वृत्त अधीक्षक महेंद्र कुमार निम्हल ने बताया कि राजस्थान दिवस के अवसर पर गंगा राजकीय संग्रहालय का लगभग 250 पर्यटकों द्वारा निशुल्क अवलोकन किया गया। उन्होंने संग्रहालय द्वारा आयोजित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
इस दौरान शंकरदत्त हर्ष, राजकीय सर्वजनिक मंडल पुस्तक पुस्तकालय के पुस्तकालयाध्यक्ष विमल कुमार शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

--





--


Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा