Posts

सादुल स्कूल में निःशुल्क पोशाक वितरण प्रारम्भ

Image
✳️✴️सादुल स्कूल में निःशुल्क पोशाक वितरण प्रारम्भ 🔆 *खबरों में बीकानेर* ✍️ सादुल स्कूल में निःशुल्क पोशाक वितरण प्रारम्भ  बीकानेर 29 नवम्बर,                  मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के अन्तर्गत आज 29 नवम्बर को शहर की रा.सादुल उ.मा.वि मे दुग्ध वितरण योजना के शुभारंभ के साथ साथ राजकीय सादुल उच्च माध्यमिक विद्यालय मे अध्ययनरत बच्चो को निःशुल्क पोशाक वितरण प्रारम्भ किया गया ।            कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रधानाचार्य यशपाल पंवार ने कहा राज्य सरकार की महती योजना मुख्यमंत्री बालगोपाल योजना के तहत विद्यार्थियों के हस्टपूष्ट रहने और स्वस्थ रहने के लिए दुग्ध वितरण योजना का प्रारम्भ किया गया जिसके अन्तर्गत सप्ताह मे दो दिन दुध वितरण किया जायेगा ।               उप प्रधानाचार्य उर्मिला कुमारी ने बच्चो के निःशुल्क ड्रेस वितरण योजना से बच्चो में समानता की भावना जागृत होगी और बालको मे स्वास्थ्य मन से अध्ययन मे प्रतिस्पर्धा का विकास होगा ।         ...

महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में वीएएफ का गठन जागरूकता की सघन गतिविधियां होंगी आयोजित

Image
✳️महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में वीएएफ का गठन जागरूकता की सघन गतिविधियां होंगी आयोजित✴️🔆 *खबरों में बीकानेर* ✍️ महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में वीएएफ का गठन जागरूकता की सघन गतिविधियां होंगी आयोजित बीकानेर, 29 नवंबर। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में वोटर अवेयरनेस फोरम (वीएएफ) का गठन किया गया है। मंगलवार को कॉलेज सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इसके उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी गई। स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी हरि शंकर आचार्य ने बताया कि निर्वाचन आयोग का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जुड़ने से वंचित नहीं रहे, इसके मद्देनजर स्वीप के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।  उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा महाविद्यालयों में वीएएफ गठित किए गए हैं। इसके माध्यम से पात्र और अब तक वंचित लोगों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने की कार्यवाही की जाए। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल.डी. पवार ने बताया कि जिले के शत प्रतिशत विशेष योग्यजनों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इस श्रृंखला में विशेष शिविर ल...

MGSU : आनलाइन हुई एल्युमिनी मीट 2022

Image
✳️✴️MGSU : आनलाइन हुई एल्युमिनी मीट 2022 🔆 *खबरों में बीकानेर* ✍️ MGSU : आनलाइन हुई एल्युमिनी मीट 2022   महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय एल्युमिनी मीट 2022 कार्यक्रम का ऑनलाइन माध्यम से आयोजन   महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय की एल्यूमिनाई सेल द्वारा एल्युमनी मीट 2022 कार्यक्रम का ऑनलाइन माध्यम से आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में कुलपति प्रोफेसर विनोद कुमार सिंह, डॉक्टर सीमा शर्मा( प्रभारी alumni सेल), डॉक्टर लीला कौर, प्रफुल्ल हटीला( आद्यक्ष ), नेहा ( उपाध्यक ) शेषकरण भादु(ट्रेजरएर )आदित्य उपद्ये( सेक्रेटरी ) , इत्यादि द्वारा पोस्टर विमोचन किया गया एवं संक्षिप्त वार्ता रखी गई।  एल्यूमिनाई सेल की संयोजक डॉ. सीमा शर्मा ने सभी का स्वागत करते हुए बताया की एल्युमिनी मीट से विश्वविद्यालय में स्टूडेंट्स व अलुम्नी के साथ एक सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है, और रोजगारोन्मुखी अवसर भी मिलते ह । मजबूत संबंध स्थापित होते हैं।  विश्वविद्यालय में पूर्व छात्रों के अनुभवों को विश्वविद्यालय के अनुरूप उन्नयन का संपूर्ण लाभ देने हेतु एल्युमिनाई असोसिएशन का...

स्काउट गाइड का रक्तदान शिविर मंगलवार 29 नवम्बर को

Image
✳️✴️🔆 *खबरों में बीकानेर* ✍️ स्काउट गाइड का रक्तदान शिविर मंगलवार 29 नवम्बर को       बीकानेर 28 नवंबर । राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ बीकानेर के तत्वावधान में राजस्थान पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय राजूवास के सहयोग से स्वर्गीय सुभाष चंद्र, स्वर्गीय कैलाश कुमार एवं स्वर्गीय डूंगरमल सुथार की नवम पुण्यतिथि एवं स्व. बृजमोहन पुरोहित की स्मृति में मंगलवार 29 नवंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।  यह रक्तदान शिविर स्काउट गाइड स्थानीय संघ कार्यालय बिस्कुट वाली गली त्यागी वाटिका में होगा। स्थानीय संघ सचिव भुवनेश्वर साध के अनुसार शहर के सभी युवा एवं रक्तदाता रक्तदान हेतु प्रातः 9.30 से दोपहर 2.30 तक सादर आमंत्रित हैं

रोजगार को मिलेगा बढ़ावा - जॉब फेयर पर परिचर्चा में कहा

Image
✳️✴️🔆 *खबरों में बीकानेर* ✍️  रोजगार को मिलेगा बढ़ावा - जॉब फेयर पर परिचर्चा में कहा  -  बीकानेर जिला उद्योग संघ में 29 व 30 नवम्बर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित होने वाले मेगा जॉब फेयर को सफल बनाने हेतु परिचर्चा का आयोजन हुआ । अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि मेगा जॉब फेयर से कंपनियों को एक ही छत के नीचे कुशल कर्मचारी उपलब्ध होने के साथ साथ रोजगार के अवसर भी विकसित होंगे । मेला स्थल पर विभिन्न कंपनियों को 74 स्टाल आवंटित किए जाएंगे ।  मेगा जॉब फेयर के लिए अब तक निजी क्षेत्र की 62 से अधिक कंपनियों ने सहमति दी है। यह कंपनियां 10 हजार 173 युवाओं को रोजगार के अवसर देंगी। अब तक लगभग 17 हजार युवाओं ने इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवा लिया है। फेयर के दौरान मोटिवेशनल क्विज और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रतियोगिताएं होंगी। फेयर के लिए क्यूआर कोड के माध्यम से युवाओं का पंजीकरण करवाया जा रहा है। जो युवा किसी कारण से पंजीकरण नहीं करवा पाए, वे मेला स्थल पर आकर पंजीकरण करवा सकेंगे । इसके लिए मेला स्थल पर रजिस्ट्रेशन काउंटर्स की व्यवस्था की जाएगी। मेल...

दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर मंगलवार से अब तक 24 हजार से अधिक ने करवाया पंजीकरण

Image
✳️दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर मंगलवार से अब तक 24 हजार से अधिक ने करवाया पंजीकरण✴️🔆 *खबरों में बीकानेर* ✍️ दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर मंगलवार से अब तक 24 हजार से अधिक ने करवाया पंजीकरण, ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था भी रहेगी पैंसठ कंपनियां लगभग ग्यारह हजार युवाओं को देगी रोजगार बीकानेर, 28 नवंबर। कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग का दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर मंगलवार प्रातः 10 बजे राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में शुरू होगा। जॉब फेयर के लिए अब तक 24 हजार से अधिक युवाओं ने पंजीकरण करवा लिया है। फेयर में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की 65 कंपनियों द्वारा 10 सेक्टर के 125 जॉब प्रोफाइल में 10 हजार 894 युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे। सोमवार को इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग के शासन सचिव पीसी किशन, संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन, जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल, कौशल रोजगार एवं उद्यमिता विभाग की आयुक्त रेणु जयपाल, पुलिस महा निरीक्षक ओमप्रकाश तथा पुलिस अधीक्षक योगेश यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने इसकी तैयारियों का जायजा लिया।  रोजग...

मनरेगा लोकपाल ने किया कार्यों का निरीक्षण

Image
✳️मनरेगा लोकपाल ने किया कार्यों का निरीक्षण✴️🔆 *खबरों में बीकानेर* ✍️ मनरेगा लोकपाल ने किया कार्यों का निरीक्षण बीकानेर, 28 नवंबर। मनरेगा लोकपाल किशोर सिह राठौड़ ने सोमवार को मनरेगा के तहत प्रगतिरत कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बीकानेर ब्लॉक की नापासर ग्राम पंचायत क्षेत्र में कार्यस्थल पर नियोजित श्रमिकों से संवाद किया। ग्राम विकास अधिकारी तथा कनिष्ठ सहायक को निर्देश दिए कि श्रमिकों के लिए कार्यस्थल पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों।  नाडी खुदाई कार्य पर 120 में से 65 श्रमिक उपस्थित मिले और मौके पर मेडिकल किट नहीं होने पर नाराजगी जताई। ग्राम विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि मौके पर मेडिकल किट उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने अधिक से अधिक परिवारों को 100 दिन का रोजगार प्रदान करवाने के निर्देश दिए, जिससे मुख्यमंत्री की बजट घोषणा की अनुपालना में 25 दिन का अतिरिक्त रोजगार दिया जा सके।  उन्होंने व्यक्तिगत लाभ के कार्यों को प्राथमिकता से करवाने का कहा। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी अभय करण बिट्ठू, रतिराम तावनिया, कनिष्ठ सहायक बबीता देवी मौजूद रहे। उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी क...