गणपति पूजन से पहले करें सूर्य भगवान का पूजन, मिलेगा अकूत लाभ जानिए कुंडली दोष निवारण हेतु गणपति जी को कैसे करें प्रसन्न
खबरों में बीकानेर औरों से हटकर सबसे मिलकर 🦋गणपति पूजन से पहले करें सूर्य भगवान का पूजन, मिलेगा अकूत लाभ जानिए कुंडली दोष निवारण हेतु गणपति जी को कैसे करें प्रसन्न मंगल मूर्ति गणेश जी। सादुल कॉलोनी में मोहन थानवी के निवास पर (खबरों में बीकानेर) विराजित। ✍️ गणपति पूजन से पहले करें सूर्य भगवान का पूजन, मिलेगा अकूत लाभ जानिए कुंडली दोष निवारण हेतु गणपति जी को कैसे करें प्रसन्न सनातन धर्म के उपास्य देवों में श्रीगणपति भगवान का स्थान सर्वोपरि है। वे विघ्नों को हरने वाले और अग्रपूज्य है। गणेश चतुर्थी इस बार 31 अगस्त 2022 को है, जो अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान गणेशजी की प्रतिमा का विसर्जन होता है। गणेशजी का जन्म भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी को मध्याह्न काल में, सोमवार, स्वाति नक्षत्र एवं सिंह लग्न में हुआ था। इस दिन घरों में, व्यापार में, बड़ी जगहों पर और हर घर के मुख्य दरवाजो पर गणेशजी का पूजन होता है। गणेशजी की उपासना करने से घर मे संपन्नता, समृद्धि, सौभाग्य और धन का समावेश होता है। शास्त्रों में इस किये गए व्रत और पूजन का विशेष महत्व बतलाया गया है...