Posts

गणपति पूजन से पहले करें सूर्य भगवान का पूजन, मिलेगा अकूत लाभ जानिए कुंडली दोष निवारण हेतु गणपति जी को कैसे करें प्रसन्न

Image
खबरों में बीकानेर  औरों से हटकर सबसे मिलकर  🦋गणपति पूजन से पहले करें सूर्य भगवान का पूजन, मिलेगा अकूत लाभ जानिए कुंडली दोष निवारण हेतु गणपति जी को कैसे करें प्रसन्न  मंगल मूर्ति गणेश जी। सादुल कॉलोनी में मोहन थानवी के निवास पर (खबरों में बीकानेर) विराजित।  ✍️ गणपति पूजन से पहले करें सूर्य भगवान का पूजन, मिलेगा अकूत लाभ जानिए कुंडली दोष निवारण हेतु गणपति जी को कैसे करें प्रसन्न  सनातन धर्म के उपास्य देवों में श्रीगणपति भगवान का स्थान सर्वोपरि है। वे विघ्नों को हरने वाले और अग्रपूज्य है। गणेश चतुर्थी इस बार 31 अगस्त 2022 को है, जो अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान गणेशजी की प्रतिमा का विसर्जन होता है। गणेशजी का जन्म भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी को मध्याह्न काल में, सोमवार, स्वाति नक्षत्र एवं सिंह लग्न में हुआ था। इस दिन घरों में, व्यापार में, बड़ी जगहों पर और हर घर के मुख्य दरवाजो पर गणेशजी का पूजन होता है। गणेशजी की उपासना करने से घर मे संपन्नता, समृद्धि, सौभाग्य और धन का समावेश होता है। शास्त्रों में इस किये गए व्रत और पूजन का विशेष महत्व बतलाया गया है...

शिक्षा मंत्री, डॉ. बी. डी. कल्ला ने किये दियातरा धाम में रामदेव बाबा के दर्शन

Image
खबरों में बीकानेर  औरों से हटकर सबसे मिलकर  🦋 ✍️  शिक्षा मंत्री, डॉ. बी. डी. कल्ला ने किये दियातरा धाम में रामदेव बाबा के दर्शन  बीकानेर /दियातरा धाम ! कोलायत से 15 किमी. दूर दितायरा में स्थित दियातरा धाम जिसमें रामदेव जी मंदिर स्थापित है । दियातरा धाम के मंदिर में रुणिचे मेलार्थियों व पैदल यात्रियों का जन सैलाब दिन भर चलता रहता है । दियातरा धाम में बाबा रामदेव जी के दिव्य दर्शन की प्राप्ति होती है । आज दर्शनीय व मनमोहक स्थली बन गया । राजस्थान के  शिक्षा मंत्री, *डॉ. बी. डी. कल्ला*  ने दियातरा धाम मंदिर की प्रशंसा करते हुए कहा कि राजस्थान का यह दिव्य व पर्यावरणीय दृष्टि से शोभनीय मंदिर है, जो मोहनीय भी है ।चमत्कारिक दियातरा धाम मूलचंद  नौलखा द्वारा निर्मित किया गया। 

प्रशासन में ग्रामीण जनभागीदारी को जानने का सशक्त ऐतिहासिक स्रोत है ख्यात व ठिकाना संग्रह - डॉ. हुकमसिंह भाटी

Image
खबरों में बीकानेर  औरों से हटकर सबसे मिलकर  🦋प्रशासन में ग्रामीण जनभागीदारी को जानने का सशक्त ऐतिहासिक स्रोत है ख्यात व ठिकाना संग्रह - डॉ. हुकमसिंह भाटी ✍️ प्रशासन में ग्रामीण जनभागीदारी को जानने का सशक्त ऐतिहासिक स्रोत है ख्यात व ठिकाना संग्रह - डॉ. हुकमसिंह भाटी आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रमों के अंतर्गत राजस्थान प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान बीकानेर, कला एवं संस्कृति विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा ओंकार चौरिटेबल ट्रस्ट, कोलकाता के सहयोग से "सुनी-पढ़ी-लिखी श्रृंखला" के अन्तर्गत आज 30 अगस्त को प्रतिष्ठान परिसर में व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य वक्ता राजस्थान के जाने माने इतिहासकार डॉं. हुकमसिंह भाटी, पूर्व निदेशक, राजस्थानी शोध संस्थान, चौपासनी, जोधपुर रहे।  आज का व्याख्यान "ख्यात साहित्य एवं ठिकाना संग्रह" विषय पर केन्द्रित रहा। इस व्याख्यान के माध्यम से डॉ. भाटी ने राजस्थान के इतिहास के पुनर्लेखन पर जोर देते हुए ख्यात साहित्य एवं ठिकाना संग्रह के योगदान की चर्चा की। उन्होंने कहा कि राजस्थान के केन्द्रीय इतिहास के साथ-साथ छोटे-छोटे गांवो...

कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. कल्ला ने किया कोडमदेसर नाट्य कला संस्थान कार्यालय का किया उद्घाटन

Image
खबरों में बीकानेर  औरों से हटकर सबसे मिलकर  🦋कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. कल्ला ने किया कोडमदेसर नाट्य कला संस्थान कार्यालय का किया उद्घाटन ✍️ कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. कल्ला ने किया कोडमदेसर नाट्य कला संस्थान कार्यालय का किया उद्घाटन कलाधर्मी शहर है बीकानेर, यहां लोक कलाओं का होता है संरक्षण: डॉ. कल्ला बीकानेर, 30 अगस्त। शिक्षा तथा कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने मंगलवार को नत्थानियों की सराय में कोडमदेसर नाट्य कला संस्थान के कार्यालय का उद्घाटन किया।  इस दौरान डॉ. कल्ला ने कहा कि संगीत, साहित्य और कला विहीन पुरुष, पशुवत होता होता है। उन्होंने कहा बीकानेर कलाधर्मी शहर है। यह कला, संस्कृति और कलाकारों को प्रोत्साहित करता है। डॉ. कल्ला ने कहा कि हमारे गीत, संगीत, तीज, त्योहार, मेले और उत्सव अद्वितीय हैं। हमारे पूर्वजों ने सुबह से लेकर रात, जन्म से लेकर मृत्यु, बारह महीनों और ऋतुओं से जुड़े गीत रचे हैं। आज भी इनका गायन होता है।  कला एवं संस्कृति मंत्री ने कहा कि राजस्थानी भाषा विश्व की सबसे समृद्ध भाषाओं में है। इसमें भरपूर लिखित साहित...

हाईलाइट : बीकानेर की कुछ मुख्य खबरें शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने मदरसा विस्तार कार्य का किया शिलान्यास

Image
खबरों में बीकानेर  औरों से हटकर सबसे मिलकर  🦋हाईलाइट : बीकानेर की कुछ मुख्य खबरें शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने मदरसा विस्तार कार्य का किया शिलान्यास ग्रामीण ओलम्पिक बुधवार को आएंगे केश कला बोर्ड अध्यक्ष ई-कूपनों की लॉटरी बुधवार को बैठक बुधवार को राजीविका की महिलाओं के लिए ✍️ हाईलाइट : बीकानेर की कुछ मुख्य खबरें शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने मदरसा विस्तार कार्य का किया शिलान्यास ग्रामीण ओलम्पिक बुधवार को आएंगे केश कला बोर्ड अध्यक्ष ई-कूपनों की लॉटरी बुधवार को बैठक बुधवार को राजीविका की महिलाओं के लिए राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल खिलाड़ियों ने दूसरे दिन भी दिखाया दमखम स्कूली विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम बीकानेर, 30 अगस्त। राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के दूसरे दिन मंगलवार को ग्राम पंचायत स्तर पर छह खेलों की स्पर्धाएं आयोजित हुई। इस दौरान गांव-गांव की खेल प्रतिभाओं ने अपना दमखम दिखाया। ग्रामीण क्षेत्रों में दिनभर उत्सव सा माहौल रहा। ग्राम पंचायत स्तर पर चार दिन चलने वाले इस आयोजन के दूसरे दिन ग्रामीणों ने कबड्डी, खो-खो जैसे पारंपरिक खेलो...

चारधाम यात्रा कर बीकानेर पहुंचे महामंडलेश्वर श्री सरजूदास महाराज, हुआ अभिनंदन

Image
खबरों में बीकानेर  औरों से हटकर सबसे मिलकर  🦋चारधाम यात्रा कर बीकानेर पहुंचे महामंडलेश्वर श्री सरजूदास महाराज, हुआ अभिनंदन ✍️ चारधाम यात्रा कर बीकानेर पहुंचे महामंडलेश्वर श्री सरजूदास महाराज, हुआ अभिनंदन बीकानेर। रामझरोखा कैलाशधाम के महंत महामंडलेश्वर श्री सरजूदास जी महाराज चार धाम की यात्रा कर बीकानेर पहुंचे। बीकानेर रेलवे स्टेशन पर अनुयायियों द्वारा महामंडलेश्वर का अभिनंदन किया गया। श्री सरजूदासजी महाराज 17 अगस्त को ऋषिकेश पहुंचे जहां से चार धाम की यात्रा शुरू की। यमुनोत्री, गंगोत्री माता के दर्शन के बाद केदारनाथ व बद्री विशाल के दर्शन किए। श्री सरजूदासजी महाराज ने कहा कि ऋषिकेश गंगा में स्नान कर विश्व कल्याण व गौमाता को लम्पी वायरस से निजात दिलाने की प्रार्थना की गई। आश्रम में परम पूज्य श्री गुरु महाराज श्री सियाराम बाबा जी को धोक लगाकर भोलेनाथ का अभिषेक किया।

दाऊजी रोड पर श्रीआदि गणेश मंदिर में पंचकुण्डीय महायज्ञ पूजा अर्चना के साथ आरम्भ

Image
खबरों में बीकानेर  औरों से हटकर सबसे मिलकर  🦋 ✍️ दाऊजी रोड पर श्रीआदि गणेश मंदिर में  पंचकुण्डीय महायज्ञ पूजा अर्चना के साथ आरम्भ  बीकानेर। दाऊजी रोड स्थित श्रीआदि गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर दो दिवसीय पंचकुण्डीय महायज्ञ विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ शुरू हो गया। विश्व कल्याणार्थ व राज्य में सुख शांति, समृद्धि के लिए किए जा रहे इस पंचकुण्डीय महायज्ञ में पंडित राजेन्द्र किराडू के आचार्यत्व में 21 वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोचारण के साथ आहूतियां दी जा रही है।  आयोजन से जुड़े मदनगोपाल व्यास ने बताया कि प्रात: 8 बजे प्रारंभ हुए यज्ञ में यजमान रविशंकर आचार्य,राजकुमार खण्डेवाल,नंदन जोशी,पुनीत भारद्वाज व आदित्य श्रीमाली सपत्नीक आहूतियां दीं। दिनभर चले इस महायज्ञ में 1008 मंत्रोचारण के साथ आहूतियां दी गई। व्यास ने बताया कि गणेश चतुर्थी के दिन प्रात: 4 बजे गजानंद के दूध, दही, घी, शहद, चीनी, पंचामृत, केशर, मानसरोवर से लाए जल से अभिषेक किया जायेगा।  अभिषेक पं. विजय श्रीमाली, सुनील व्यास व जितेन्द्र श्रीमाली म ंत्रोचा...