नशा मुक्त भारत अभियान के तहत क्रियान्वयन समिति गठित जिला कलेक्टर होंगे समिति के अध्यक्ष 15 अगस्त से शुरू होगा नशा मुक्त भारत अभियान
*BAHUBHASHI* *खबरों में बीकानेर*🎤 🌐 📰 🙏 मोहन थानवी 🙏 सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें । नशा मुक्त भारत अभियान के तहत क्रियान्वयन समिति गठित जिला कलेक्टर होंगे समिति के अध्यक्ष 15 अगस्त से शुरू होगा नशा मुक्त भारत अभियान बीकानेर, 31 जुलाई। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला कलेक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में 12 सदस्य कमेटी का गठन किया गया है। इस अभियान की औपचारिक शुरुआत 15 अगस्त से की जाएगी। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने बताया कि जिले में नशीली दवाओं के अवैध व्यापार की रोकथाम, नशे के सेवन से आमजन विशेषकर युवाओं को बचाने के लिए जागरूकता अभियान और नशा मुक्ति की रणनीतिक क्रियान्वयन के लिए इस कमेटी द्वारा काम किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिनिधि जिला न्यायाधीश इस कमेटी के सदस्य सचिव होंगे। कमेटी में पुलिस अधीक्षक, पीबीएम हॉस्पिटल के अधीक्षक और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी संयुक्त निदेशक शिक्षा, उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग, एनआर असवाल च...