Posts

प्रेमचंद तुम लौट आओ

Image
*खबरों में बीकानेर*🎤  -✍️ मोहन थानवी  प्रेमचंद तुम लौट आओ। परकाया में। और जाहिर कर दो आज के मुंशियों की बहियों के तमाम काले हरफ । साहित्य रचना को बहियां मानकर । उनमें रचे ऐसे काले हरफ तुम्हें ही जाहिर करने हैं जो तथ्य से परे हैं । साहित्य विधा की मर्यादा से बाहर है । मानवीयता की परिधि को लांघकर न जाने किसने ईजाद कर दिए।  इन असंवेदनशील भावों को खुली हवा में छोड़ रहे हैं । यह तो प्रेमचंद जी तुम्हें ही उजागर करना है । ऊल जुलूल जो शब्द लिखे जा रहे हैं और फिर उनको मंचों पर प्रतिष्ठित किया जा रहा है इसकी और भी प्रेमचंद जी आपको ही इंगित करना है । ऐसे ऐसे विषय जो हो हम और आप कभी विचार भी नहीं कर सकते उनको ऐसा सम्मानित किया जा रहा है कि बस लगता है काव्य-संसार उपन्यास जगत निबंध लेखन यात्रा वृतांत जीवनी और नाटक यह सब विधाएं साहित्य की एक उपेक्षित विधाएं हो गई है। आज असल विधाएं तो वे हैं जो आज धूम मचा रही है । कई विधाएं ऐसी हैं जिनका यहां नाम लिखना भी मुझे आपको विचलित कर देने वाली बात लगती है। विमर्शों में घिरे शब्द-संसार को मंडित कर दिया गया है।  क्या आपने कभी विमर्शों से...

यहां ज्ञान नहीं बांटा जाता, फोटो भेजे जाते हैं

Image
खबरों में बीकानेर 🎤 जो मित्र फोटो भेज भेज कर मगजमारी करने को मजबूर करें उनको सलाम... Respond to this post by replying above this line New post on  खबरों में बीकानेर यह पोस्ट साल दो साल में समय मिले तो पढ़ना, अभी पढ़ेंगे तो समय जाया जाएगा by  Mohan Thanvi इस पोस्ट को साल छ महीने में फुर्सत मिलने पर ही पढ़ना, आज अभी पढ़ोगे तो समय जाया जायेगा .   मोहन थानवी क्या आप सभी फोटो अपने अपने ग्रुपों में अपलोड करते हैं । अच्छी बात है। सभी तक फोटो पहुंचने भी चाहिए। बल्कि आप तो नेट से डाउनलोड करके और अपने मोबाइल के […] Read more of this post Mohan Thanvi  | July 30, 2018 at 5:44 am | Categories:  Khabron Me Bikaner  | URL:  https://wp.me/p1o9Gx-no

स्किल प्रतियोगिता में मिला संदेश., संपूर्ण स्वच्छता के लिए स्वअनुशासन जरूरी : रामलाल सोनी

Image
स्वच्छता के संदेश को आमजन तक पहुंचाना ‘स्किल से संपूर्ण स्वच्छता’ है :  रामलाल सोनी ( स्किल प्रतियोगिता हुई )  बीकानेर। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से जिले में संचालित जन शिक्षण संस्थान, बीकानेर की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा 16 से 31 जुलाई के तहत  स्थानीय स्वर्ण जयंति सभागार में स्वच्छता की बात-मीडिया के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।  कार्यक्रम के प्रारंभ में जन शिक्षण संस्थान के निदेशक रामलाल सोनी ने स्वच्छता पखवाड़े के उद्देश्यों व  मुख्य नारे ‘स्किल से सम्पूर्ण स्वच्छता’ की अवधारणा पर प्रकाश डाला। सोनी ने कहा कि आमजन तक स्वच्छता की बात पहुंचाने और स्वअनुशासन से स्वच्छता बनाए रखने की स्किल से ही सम्पूर्ण स्वच्छता लाई जा सकेगी।  संस्थान के प्रबंध मंडल के सदस्य मुकेश व्यास व संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी आनंद पुरोहित ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत अब तक निष्पादित गतिविधियों एवं उत्साहजनक अनुभवों से आगंतुकों को अवगत कराया। खुले सत्र में उपस्थित पत्राकारों एवं मीडियाकर्मियों ने जन शिक्षण संस्थान की गतिविधियों एवं कार्यक...

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बढ़ाया यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका का कद

Image
*खबरों में बीकानेर*🎤   हेलमेट वितरण कार्यक्रम महावीर रांका ने हेलमेट वितरित कर किया अनूठा कार्य : वसुंधरा राजे बीकानेर। छह हजार हेलमेट.... छह हजार हेलमेट.... कोई छोटा-मोटा काम नहीं है। इतनी संख्या में हेलमेट बांट रहे हो, यह संख्या कम नहीं है। वाकई महावीर रांका अच्छा काम कर रहे हो। यह बात मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को सादुल क्लब मैदान में हेलमेट वितरण कार्यक्रम के दौरान कही। मुख्यमंत्री वसुंधरा ने कहा कि भागदौड़ भरी इस जिंदगी में लोग काफी जल्दी में रहते हैं, जबकि सुरक्षा के लिए पहले सावधानी रखनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि महावीर रांका ने हेलमेट वितरित कर अपना फर्ज निभा दिया है, अब आपका कर्तव्य बनता है कि आप यह हेलमेट पहन कर ही बाइक चलाएं और आज यह तय कर लें कि आपके बच्चे भी बिना हेलमेट के कभी बाइक न चलाएं। मुझे विश्वास है कि अगली बार जब आऊं तो मुझे बिना हेलमेट कोई बाइक सवार नहीं दिखेगा। माता-पिता को उठानी होगी जिम्मेदारी पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि माता-पिता की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि उनका बेटा या बेटी जब बाइ...

Big Boss season 12 me Big Tiger ��

Image
*खबरों में बीकानेर*🎤 Dekhiye big Tiger B J P  Neta aur Rajasthani film ke abhineta Jaane pehchaane Chehre yudhister Singh Bhati na press conference me Kya Kaha...✍️ Description main aap Kabar pad bhi sakte hai... बीकानेर के बिग टाइगर भाटी और इमरान बिग बॉस सीजन 12 के चयनित 200 कलाकारों में शामिल . ✍️ मोहन थानवी बीकानेर 26 जुलाई 2018। राजस्थानी फिल्मों के जाने पहचाने अभिनेता एवं भाजपा नेता युधिष्ठिर सिंह भाटी उर्फ टाइगर अब बिग टाइगर के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। बिग टाइगर को बिग बॉस सीजन 12 के लिए टॉप 200 कलाकारों में शामिल किया गया है।  टाइगर के साथ ही बीकानेर के ही कलाकार इमरान खान भी  बिग बॉस सीजन 12 के लिए टॉप 200 चयनितों में शामिल हैं। बिग बॉस 15 सितंबर से शुरु होने वाला है । इस संबंध में युधिष्ठिर सिंह भाटी ने होटल वृंदावन में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि बिग बॉस सीजन 12 के लिए दुनिया भर से पांच लाख कलाकारों ने आवेदन किया था, चयन कमेटी ने उनमें से 200 कलाकारों को चयनित किया है । चयन प्रक्रिया एवं अपना अनुभव साझा करते हुए टाइगर ने कहा कि चयन के लिए मौ...

पंचायत : 🎤 समाज की गुहार है 🔊 सक्रिय होइए - सक्रिय कीजिए

Image
*खबरों में बीकानेर* 🎤  पंचायत, समाज और हम ✍️  🎤🔊 हम कुछ क्षण तो सोचें कि हम किस लिए हैं । हम में से बहुत से लोग 18 - 18 घंटे काम करते हैं । कुछ लोग 10 से 5 की नौकरी कर दो-तीन घंटे बच्चों के साथ और एक-दो घंटे अपनी घर की जरूरतों को पूरा करने के लिए बाजार में और बाकी समय सामाजिक जीवन में बिता रहे हैं । विद्यार्थी जीवन आज वैसा नहीं रहा जैसा हम लोगों यानी 1950 /60/ 70/ 80 के दशक के जन्मे लोगों ने बिताया।  युवावस्था आज 90 के दशक के बाद के जन्मे साथियों का अनुभव बढ़ा रही है । 80 से 90 के दशक में जन्मे धीर गंभीर युवा संक्रमण काल के विचाराधीन है । संक्रमण काल याने वे अधेड़ावस्था की ओर अग्रसर है । युवावस्था का जीवन अनुभव बच्चों को दे रहे हैं । ऐसे में समाज के लिए कौन क्या कर रहा है।  विचारणीय है । विचार कीजिए । समाज के लिए यदि आपने बीते हुए 10 से 25 वर्षों तक कुछ किया है तो यह आपके जीवन की समृद्धि का प्रतीक है।  बहुत कुछ किया है तो यह आपके सामाजिक जीवन की समृद्धि का प्रतीक है । और आपने अपने दो से अधिक दशक समाज को समर्पित किए हैं तो यह आपकी आपके परिवार की और आपके ...

Bikaner me Bhari Barish fish eye video me/ text �� जिला कलेक्टर ने किया अ...

Image
जिला कलक्टर ने किया शहरी क्षेत्र का अवलोकन जल निकासी की त्वरित कार्यवाही के दिए निर्देश, विभिन्न अधिकारी रहे साथ बीकानेर, 22 जुलाई। जिला कलक्टर डाॅ. एन. के. गुप्ता ने रविवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करते हुए जल भराव की स्थिति का जायजा लिया तथा अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। जिला कलक्टर ने ढोला मारू होटल के पास, पंचशती सर्किल, जयपुर रोड, पीबीएम अस्पताल, जूनागढ़ के पीछे, सूरसागर, केइएम रोड, करणी चारण छात्रावास तथा जयनारायण व्यास काॅलोनी के सैक्टर 4 सहित विभिन्न स्थानों का मुआयना किया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त प्रदीप गावंडे, अतिरिक्त कलक्टर (नगर) शैलेन्द्र देवड़ा, नगर विकास न्यास सचिव राष्ट्रदीप यादव, न्यास के अभियंता ओमप्रकाश गोदारा भी साथ थे। जिला कलक्टर ने अतिरिक्त संसाधनों का उपयोग करते हुए जल की निकासी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारी पूर्णतया अलर्ट रहें तथा किसी प्रकार की सूचना पर त्वरित कार्यवाही हो। काॅर्डियो वस्कुलर सेंटर का किया अवलोकन जिला कलक्टर ने नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका तथा उपमहापौर अशोक आचार्य के साथ हल्द...