जिला कलक्टर ने किया शहरी क्षेत्र का अवलोकन
जल निकासी की त्वरित कार्यवाही के दिए निर्देश, विभिन्न अधिकारी रहे साथ
बीकानेर, 22 जुलाई। जिला कलक्टर डाॅ. एन. के. गुप्ता ने रविवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करते हुए जल भराव की स्थिति का जायजा लिया तथा अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।
जिला कलक्टर ने ढोला मारू होटल के पास, पंचशती सर्किल, जयपुर रोड, पीबीएम अस्पताल, जूनागढ़ के पीछे, सूरसागर, केइएम रोड, करणी चारण छात्रावास तथा जयनारायण व्यास काॅलोनी के सैक्टर 4 सहित विभिन्न स्थानों का मुआयना किया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त प्रदीप गावंडे, अतिरिक्त कलक्टर (नगर) शैलेन्द्र देवड़ा, नगर विकास न्यास सचिव राष्ट्रदीप यादव, न्यास के अभियंता ओमप्रकाश गोदारा भी साथ थे। जिला कलक्टर ने अतिरिक्त संसाधनों का उपयोग करते हुए जल की निकासी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारी पूर्णतया अलर्ट रहें तथा किसी प्रकार की सूचना पर त्वरित कार्यवाही हो।
काॅर्डियो वस्कुलर सेंटर का किया अवलोकन
जिला कलक्टर ने नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका तथा उपमहापौर अशोक आचार्य के साथ हल्दीराम मूलचंद कार्डियो वस्कुलर सेंटर का अवलोकन किया। कार्डियो वस्कुलर सेंटर के बेसमेंट में जमा पानी को निकालने के लिए कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान राजेन्द्र शर्मा, मोहम्मद ताहिर, पंकज गहलोत भी मौजूद थे। उन्होंने पाॅलिटेक्निक काॅलेज मैदान का अवलोकन किया तथा राजस्थान डिजिफेस्ट आयोजन स्थल का जायजा लिया। इससे पहले जिला कलक्टर ने विभिन्न अधिकारियों के साथ बैठक ली तथा ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा सुजानदेसर, किश्मीदेसर, वल्लभ गार्डन क्षेत्रों में पानी भराव तथा निकासी की कार्यवाही की जानकारी ली।
-----
Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं