Posts

जमीन में डेढ़ सौ फीट नीचे गड़े हुए मुर्दे खड़े करके समरसता पर संकट गहराय...

Image

मेहनत से ही बुलंद मुकाम हासिल:डॉ कल्ला

Image
बीकानेर। शार्टकट से कभी सफलता नहीं मिलती बल्कि मेहनत से ही बुलंद मुकाम हासिल होता है। पहचान से मिला काम ज्यादा दिन नहीं चल पाता और काम से मिली पहचान हमेशा कायम रहती है। ये उद्गार पूर्व मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने शहरी जनकल्याण सेवा संस्थान की ओर से आयोजित किये गयेे ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि महिलाएं घरों से निकलकर स्वाभिमानी बनें और देश का नाम रोशन करें, शिविर की इसी में सार्थकता है। विशिष्ट अतिथि रामेश्वरानंद जी महाराज ने  कहा कि जो विकास संस्कृति के साथ नहीं जुड़ा वह किसी काम का नहीं है।  ऐसे शिविरों से आत्म विश्वास बढ़ता है। अनजान लोगों से किस तरह बात की जाए, यह सीखने को मिलता है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि हमें समाज को जोडऩे के लिए महिला को संस्कारित करना है। समाज को यशस्वी बनाकर प्रेम, सद्भाव, जोडऩे की कला, तथा संस्कृति का स्वाभिमान जगाना है।  कार्यक्रम के दौरान जिला उद्योग संघ के डी पी च्चीसिया,समाजसेवी अर्जुन सिंह चौहान,महावीर चारण, डॉ पी के सरीन,संतोष व्यास,हड़मान सोनी,संगीता शेखावत ने भी विचार र...

पत्रकार समाज को जागरुक करने में अपनी शक्ति लगाएं

Image
*खबरों में बीकानेर* बीकानेर। वरिष्ठ पत्रकार शुभू पटवा का कहना है कि पत्रकारिता के क्षेत्र में आज की नई पीढ़ी अपनी जड़ों को पहचाने और समाज को जागरूक करने में अपनी शक्ति लगाए। यही पत्रकारिता देश के विकास को सार्थक बनाने की दिशा में कामयाब भूमिका निभाएगी। पटवा गुरुवार को आजाद परिवार और मास मीडिया सेंटर की ओर से ‘ अपनों का अभिनंदन ’ कार्यक्रम के तहत अपने निवास पर एकत्र मीडियाकर्मियों को संबोधित कर रहे थे। मीडियाकर्मियों की ओर से उन्हें शॉल ओढ़ाकर और श्रीफल भेंट कर समाज को दी गई उनकी सेवाओं का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत उपनिदेशक किशन कुमार आजाद ने कहा कि पटवा ने साठ के दशक से शुरू कर पत्रकारिता में नये आयाम स्थापित किया। दीपचंद सांखला ने कहा कि पटवा ने प्रतिबद्ध पत्रकारिता के माध्यम से समाज को नई दिशा देने के लिए सदैव सक्रियता दिखाई। युवा पत्रकार रवि विश्नाई ने कहा कि मेरे लिए यह भावुकता से भरा क्षण है। वरिष्ठजनों का सम्मान अच्छी परंपरा है। इस मौके पर पत्रकार नीरज जोशी , तोलाराम उपाध्याय आदि मौजूद रहे ।      -✍️ Mohan Thanvi  ...

Lunkaransar ki Vikas Yatra ke liye nikle hain Congress neta रायसिंह गोदा...

Image
New post on  खबरों में बीकानेर किसानों और लूणकरणसर के विकास के लिए यात्रा जारी रखेंगे : काग्रेस नेता रायसिंह गोदारा by  Mohan Thanvi ‌  *खबरों में बीकानेर* बीकानेर 4/7/18। राजस्थान में 2018 के चुनावों में कांग्रेस विजयी रहेगी और प्रत्येक कार्यकर्ता का यह प्रयास जारी रहेगा कि सत्ता अधिकार और अपने अपने क्षेत्र का विकास की यात्रा को जारी रखें। यह कहना है कांग्रेस के नेता राय सिंह गोदारा का। गोदारा ने कहा कि वह अपने लूणकरणसर विधानसभा […] Read more of this post Mohan Thanvi  | July 4, 2018 at 11:51 am | Categories:  Khabron Me Bikaner  | URL:  https://wp.me/p1o9Gx-mF

जीएसटी हेल्पडेस्क का उद्घाटन

Image
*खबरों में बीकानेर* बीकानेर । जीएसटी लागू होने के 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में स्थानीय वाणिज्यिक कर विभाग में एक हेल्पडेस्क का उद्घाटन संयुक्त आयुक्त श्री हेमन्त जैन द्वारा आज किया गया ।  यह हेल्प डेस्क वाणिज्यिक  कर विभाग, सी.ए. बीकानेर ब्रान्च एवं बीकानेर कर सलाहकार एशोसियेशन द्वारा लगातार चालू रखी जावेगी । इसमें समय समय पर विभागीय अधिकारी, सी.ए. एवं कर सलाहकार द्वारा लोगो को जीएसटी में आने वाली समस्याओं का समाधान प्रदान करेंगे ।  यह हेल्पडेस्क 7 जुलाई 2018 तक सुबह 10 से सांय 6 बजे तक चालू रहेगी ।  इस अवसर पर कर सलाहकार एशोसियेशन के श्री जे.डी.चूरा, श्री गणेश शर्मा, श्री दीपक व्यास एवं सी.ए. ब्रान्च से श्री सुधीश शर्मा, श्री माणक कोचर, श्री वसीम राजा के अलावा विभागीय अधिकारी श्री पी.सी.वर्मा, श्री रामेन्द्र्र शर्मा, श्री रविन्द्र सिंह नेगी, श्री रामनिवास वीर, श्री गौरव शर्मा, श्री ऑम प्रकाश शर्मा, पीए श्री नन्द लाल स्वामी एवं श्री कृष्ण कुमार लढ्ढा उपस्थित थे ।  इसी उपलक्ष में दिनांक 4.7.18 को बाफना स्कूल, गंगाशहर रोड, बीकानेर में विद्धार्थियां के ...

सबसे बड़ी सेवा है रक्त दान : महावीर रांका

Image
सबसे बड़ी सेवा है रक्त दान : महावीर रांका बीकानेर। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। रक्तदान को श्रेष्ठ सेवा का दर्जा दिया गया है। हमारा रक्त किसी के जीवन को बचा सकता है। यह बात रविवार को नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने सेंट्रल इंडिया रिजनल काउंसिल ऑफ इंस्टीट्यूट चार्टेड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया की बीकानेर शाखा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में कही। सीए वीरेन्द्र सुराना ने बताया कि शिव वैली स्थित आईसीए भवन में आयोजित इस रक्तदान शिविर में रोटरी क्लब बीकनेर मिडटाउन एवं रोटरी क्लब बीकानेर आध्या सहयोगी संस्था रही तथा 9६ यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर में रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन के प्रांतपाल दर्शनशेखर आचार्य, सीए सुधीश शर्मा, महेंद्र गट्टानी, अलोक थिरानी, घनश्याम रामावत, विजय पंचारिया, अरविन्द सिंह राठौर, राजेश पारीक, शिव सारडा, सुरेश राठी, रघुवीर झंवर, ऋषि आचार्य, श्रीलाल चांडक, विमल चांडक, प्रवीण डागा, गुलाब सोनी, दीपक व्यास, राम चांडक. राम चांडक, रोटरी क्लब बीकानेर आध्या की अध्यक्ष सीमा गट्टानी, शिल्पा कुमावत, ललिता बजाज, संगीता आर्या, माया चांडक, बिंदु आचार्य, नविता सोनी तथा ...

‘ विक्टोरियन गोथिक एवं आर्ट डेको इंसेबल्स‘ 🏰यूनेस्को की विश्व धरोहर संपदा की सूची में अंकित 🏯

Image
एक उल्लेखनीय उपलब्धि के रूप में भारत को उसका 37वां विश्व यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल मिला        एक अन्य ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में ,  भारत के  ‘ मुंबई के विक्टोरियन गोथिक एवं आर्ट डेको इंसेबल्स ‘  को यूनेस्को की विश्व धरोहर संपदा की सूची में अंकित किया गया। यह निर्णय आज बहरीन के मनामा में यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति के 42वें सत्र में लिया गया। जैसीकि विश्व धरोहर समिति ने अनुशंसा की ,  भारत ने इंसेबल का नया नाम  ‘ मुंबई के विक्टोरियन गोथिक एवं आर्ट डेको इंसेबल्स ‘  स्वीकार कर लिया। भारत मानदंड (2) एवं (4) के तहत ,  जैसाकि यूनेस्को के संचालनगत दिशानिर्देशों में निर्धारित किया गया है , ‘ मुंबई के विक्टोरियन गोथिक एवं आर्ट डेको इंसेबल ‘ को विश्व धरोहर संपदा की सूची में अंकित करवाने में सफल रहा है। इससे मुंबई सिटी अहमदाबाद के बाद भारत में ऐसा दूसरा शहर बन गया है जो यूनेस्को की विश्व धरोहर संपदा की सूची में अंकित है। इस ऐतिहासिक क्षण पर केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेश शर्मा ने मुंबई के निवा...