ट्रेनिंग के बाद स्वरोजगार से आएगी खुशहाली, सिलाई-बुनाई संवार देगी जीवन
सिलाई-बुनाई प्रशिक्षण शिविर का किया उद्घाटन, 21 सिलाई मशीनें की वितरित सेवा कार्यों से ही जीवन की सार्थकता : महावीर रांका बीकानेर। सृजनशीलता हमारे जीवन को सेवा का अवसर देती है और सेवा जीवन को सार्थक बनाता है। यह विचार मंगलवार को भीनासर स्थित राजकीय बांठिया उच्च माध्यमिक विद्यालय में नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने सिलाई-बुनाई प्रशिक्षण शिविर व 21 सिलाई मशीनों के नि:शुल्क वितरण अवसर पर व्यक्त किए। न्यास अध्यक्ष रांका ने उपस्थितजनों से कहा कि रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन द्वारा समय-समय पर सेवा के श्रेष्ठ कार्य किए जाते हैं, इससे समाज को मजबूती मिलती है साथ ही उत्साहवर्धन भी होता है। शाला प्राचार्या शशि वर्मा ने बताया कि रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन के सहप्रांतपाल मनोज गुप्ता ने शाला की छात्राओं को ई-लाइब्रेरी से जोडऩे की बात कही तथा अध्यक्ष गुलाब सोनी ने अधिक से अधिक प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। पत्रकार हेम शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्रीवल्लभ पुरोहित तथा प्रशिक्षण सुनीता पडि़हार के देखरेख में सम्पन्न करवाया जाएगा। इस अवसर पर जयकिश...