यूआईटी का दावा - कर्ज चुकता; होगा शहर का विकास; आए अच्छे दिन
पेयजल कनेक्शन बिना सिंचित स्वर्ण जयंती योजना को पानीदार बनाने के प्रयास बीकानेर 6/6/17 ( मोहन थानवी )। यूआईटी करोड़ों के कर्ज तले दब रही थी मगर अब इसे कर्ज से उबार लिया गया है। कुछ करोड़ बाकी हैं जो चंद दिनों में चुका दिए जाएंगे। ऐसे दावे के साथ साथ यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका ने शहर विकास पर 20 करोड़ लगाने की घोषणा भी की। वे अपने कक्ष में पत्रकारों से रूबरू हुए। विकास कार्य प्रस्तावों की जानकारी साझा करते हुए रांका ने कहा कि बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र तथा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में नौ करोड़ और, लिलिपौंड के समीप केरिसल झूले, बालिका गौरव उद्यान, विज्ञान टैक्नोलॉजी पार्क, स्वर्ण जयन्ती में विकास कार्यों एवं जोड़बीड़ आवासीय योजना सहित शहर में विकास कार्यों के लिए न्यास ने 20 करोड़ रूपए का बजट जारी किया है। रांका ने कहा कि सीवरेज, सड़क, नाली सहित अनेक विकास कार्य न्यास द्वारा करवाए जाएंगे। जिनकी प्रक्रिया लगभग एक सप्ताह में प्रारंभ हो जाएगी। प्रेसवार्ता में पूर्व पार्षद गोकुल जोशी, पूर्व क्षेत्र विधायक सिद्धि कुमारी, भाजपा शहर अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य तथा न्यास सचि...