कांग्रेस के वायरल मैन का फिर एक वीडियो चर्चा में, कह रहे - नाराज हो जाओ... बीजेपी को वोट दे दो !






*खबरों में बीकानेर*












*खबरों में बीकानेर*

कांग्रेस के वायरल मैन का फिर एक वीडियो चर्चा में, कह रहे - नाराज हो जाओ... बीजेपी को वोट दे दो !




बीकानेर

राजस्थान में चुनावी माहौल के बीच राजस्थान सरकार के एक मंत्री का ताजा कथित वीडियो चर्चा में आ गया है। वायरल हुआ यह वीडियो आपदा मंत्री गोविंद राम मेघवाल का बताया जा रहा है। जिसमें वे जनसुनवाई के दौरान कुर्सी पर आराम की मुद्रा में टांग पर टांग रखे बैठे दिखाई दे रहे हैं। और फरियाद लगा रहे एक व्यक्ति की किसी बात पर यह कहते सुनाई दे रहे हैं की ठीक है नाराज हो जो वोट बीजेपी को दे देना।

 बीकानेर क्षेत्र के इन मंत्री की कुछ वायरल ऑडियो और वीडियो पहले भी राजनीतिक हलकों और आम जन में चर्चा का बायस बन चुकी है। 


हालांकि ताजा ताजा वायरल हो रही इस वीडियो की हम पुष्टि नहीं करते लेकिन यह सोशल मीडिया पर चटकारे लेते हुए और अधिक वायरल होता जा रहा है। कुछ लोग तो मंत्री को अब कांग्रेस का वायरल मैन कहने से चूक नहीं रहे। 

इस कथित वायरल वीडियो को लेकर मेघवाल की ओर से कोई वक्तव्य अभी तक सामने नहीं आया है। 
 


Comments

Popular posts from this blog

बारिश : कोटगेट पकड़ कर खुद को बहने से बचाया... जमकर बरसे बदरा

अलर्ट बीकानेर : तेज सायरन के साथ वाइब्रेंट हो उठे मोबाइल आगामी 3 घंटे बेहद सतर्क रहें, बहुत गंभीर तूफान आने का अलर्ट रेत के पहाड़-सी काली-पीली आंधी युवाओं ने पहली बार देखी !

पानी आ गया : गुरुवार से बीकानेर शहर में नियमित होगी जलापूर्ति नहरबंदी के बाद बीछवाल और शोभासर जलाशयों में पहुंचा नहरी पानी, विभाग ने किया स्वागत