महारानी कॉलेज में NSS ने देशभक्ति कार्यक्रम में दिखाई विभाजन डाक्यूमेंट्री
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
महारानी कॉलेज में NSS ने देशभक्ति कार्यक्रम में दिखाई विभाजन डाक्यूमेंट्री
छात्राओं में देशभक्ति की भावना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति व्यक्तिगत जुड़ाव को प्रेरित करते हुए डॉक्यूमेंट्री दिखाई गयी।
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
महारानी कॉलेज में NSS ने देशभक्ति कार्यक्रम में दिखाई विभाजन डाक्यूमेंट्री
छात्राओं में देशभक्ति की भावना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति व्यक्तिगत जुड़ाव को प्रेरित करते हुए डॉक्यूमेंट्री दिखाई गयी
राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय (एम.एस. कॉलेज), बीकानेर में 14 अगस्त को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की चारों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष देशभक्ति कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस गरिमामयी समारोह का उत्कृष्ट मंच संचालन डॉ. पूजा मीणा द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने का श्रेय सुश्री कादंबरी व्यास, सुश्री कोमल राठौड़ और सुश्री डाली गोदारा को जाता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रजनी रमण झा ने छात्राओं को देशभक्ति और आज़ादी का महत्व भी बताया। कार्यक्रम में सबसे पहले 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत छात्राओं में देशभक्ति की भावना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति व्यक्तिगत जुड़ाव को प्रेरित करते हुए डॉक्यूमेंट्री दिखाई गयी। जिसके पश्चात् 1947 के बंटवारे के दर्द और संघर्ष को याद करते हुए 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' मनाया गया। राष्ट्रगीत की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर सभी उपस्थित जनों ने एक साथ खड़े होकर पूरे सम्मान के साथ 'वंदे मातरम' का सामूहिक गान किया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए एक विशाल 'तिरंगा रैली' निकाली गई, जिसे प्राचार्य प्रो. रजनी रमण झा, वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो. मंजू मीणा और डॉ. श्रीकांत व्यास ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिससे पूरा परिसर 'भारत माता की जय' और 'जय हिन्द' के नारों से गूंज उठा।
#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,





Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...