‘वंदे मातरम्’ के सम्मान में भाजयुमो ने निकाली विशाल मशाल जुलूस,
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
‘वंदे मातरम्’ के सम्मान में भाजयुमो ने निकाली विशाल मशाल जुलूस,
आरोप : वंदे मातरम गीत के दौरान कांग्रेसियो ने लगाए सोनिया जिंदाबाद के नारे
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bahubhashi.blogspot.com
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
‘वंदे मातरम्’ के सम्मान में भाजयुमो ने निकाली विशाल मशाल जुलूस,
आरोप : वंदे मातरम गीत के दौरान कांग्रेसियो ने लगाए सोनिया जिंदाबाद के नारे
बीकानेर, 16 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान में गांधी चौक, गंगाशहर से कांग्रेस कार्यालय तक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष जसराज सिंवर एवं भाजपा शहर जिलाध्यक्ष वेद व्यास ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए सोनिया गांधी का पुतला दहन किया।
जुलूस को संबोधित करते हुए भाजपा शहर जिलाध्यक्ष वेद व्यास ने कहा कि राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ देश की अस्मिता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व द्वारा राष्ट्रगीत का अपमान किया गया है भाजयुमो कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे हैं। उन्होंने आरोप में कहा कि प्रदर्शन के दौरान भी जब ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया जा रहा था, तब कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सोनिया जिंदाबाद नारेबाजी कर राष्ट्रगीत का अनादर किया गया।
भाजयुमो देहात जिलाध्यक्ष जसराज सिंवर ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति एक परिवार तक सीमित होकर रह गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए राष्ट्र से ऊपर एक परिवार का महत्व है, जबकि भाजपा राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करती है। उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान और राष्ट्रभक्ति का संदेश लेकर कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे हैं।
जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि मशाल जुलूस में भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, विजय आचार्य, मोहन सुराणा, दीपक पारीक, भवानी पाइवाल, पंकज अग्रवाल, मदन गोपाल सोनी, चंद्र मोहन जोशी, प्रदीप सारस्वत, विक्रम सिंह राजपुरोहित, गजेंद्र सिंह भाटी, भव्य दत्त भाटी, सोहन सिंह पड़ियार, विजय उपाध्याय, ऋषि पारीक, श्यामसुन्दर चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ता तथा आमजन उपस्थित रहे।
#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,





Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...