मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को बीकानेर आएंगे ये हैं क्रमवार कार्यक्रम


औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi


Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com






bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को बीकानेर आएंगे
ये हैं क्रमवार कार्यक्रम 
बीकानेर, 13 अगस्त। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार दोपहर 3:25 बजे मेघासर हेलीपैड पहुंचेंगे तथा मेघोजी की अश्वारूढ़ प्रतिमा का अनावरण करेंगे। वे यहां विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री सायं 5:40 बजे स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे तथा यहां से किसान भवन आएंगे तथा विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।

मुख्यमंत्री सायं 6.10 बजे पीबीएम अस्पताल पहुंचेंगे तथा श्रीमती सीएम मूंधड़ा मेमोरियल हॉस्पिटल (मेडिसिन विंग) का लोकार्पण और अवलोकन करेंगे।

 सायं 6:50 बजे मुख्यमंत्री की गरिमामयी मौजूदगी में राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में एट होम, हाई टी  और ड्रोन शो आयोजित होगा।

मुख्यमंत्री रात्रि 8:20 बजे महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 15 अगस्त को प्रातः 8:30 बजे स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में ध्वजारोहण करेंगे। प्रातः 8:55 बजे शहीद स्मारक में पुष्प चक्र अर्पण करेंगे। 

मुख्यमंत्री प्रातः 9.05 बजे डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। प्रातः 11.25 बजे जल विज्ञान एवं जल प्रबंधन संस्थान सभागार में 'युवा संवाद : विकसित राजस्थान 2047' में भाग लेने लेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 12.35 बजे नाल एयरपोर्ट से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,

Comments

Popular posts from this blog

अग्रवाल सखी ग्रुप संस्था का सावन महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

बीकानेर में ड्रोन शो : शान-सम्मान से फहराते तिरंगे, आकाश पर छाए वंदेमातरम सहित शानदार चयनित आकृतियों का नजारा

Railway : बीकानेर - दिल्ली पार्सल यातायात पर प्रतिबंध पार्सल गोदाम और प्लेटफॉर्म को पार्सल पैकेज व पैकिंग सामग्री से मुक्त रखा जाएगा