गंगाशहर विकास मंच का आगाज — विकसित, स्वच्छ, सुरक्षित एवं समृद्ध गंगाशहर के संकल्प के साथ
औरों से हटकर सबसे मिलकर
गंगाशहर विकास मंच का आगाज — विकसित, स्वच्छ, सुरक्षित एवं समृद्ध गंगाशहर के संकल्प के साथ
गंगाशहर, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गंगाशहर के विकास, जनभागीदारी और क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं को लेकर “गंगाशहर विकास मंच” का विधिवत आगाज गांधी चौक, गंगाशहर में किया गया। मंच के गठन का उद्देश्य गंगाशहर के सर्वांगीण विकास को गति देना, आमजन को विकास की प्रक्रिया से जोड़ना तथा क्षेत्र की वर्षों से लंबित आवश्यकताओं एवं समस्याओं को संगठित एवं सकारात्मक तरीके से संबंधित स्तर तक पहुंचाना है| इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक खासोआम व्यक्तियों ने शिरकत की और अपने विचार साझा किये | इस दौरान संगठन के बेनर पर क्षेत्र की समस्या और विकास के अनेक बिंदुओं के साथ गंगाशहर के संस्थापक महाराजा गंगासिंह जी और इसको बसाने वाले स्व ईश्वर चंद जी चोपड़ा के फोटो ने इतिहास के दृश्यों को जीवंत कर दिया |
मनीष बाफना ने विकास मंच की ओर से संगठन के उद्देश्यों के बारे में बताते हुवे कहा की स्वच्छता, सौंदर्यकरण, शिक्षा सहयोग, क्षेत्रीय निगम कार्यालय की पुनः स्थापना, सरकारी - गैरसरकारी योजना का लाभ,सब्जी मंडी निर्माण, महाराजा गंगासिंह जी और ईश्वर चंद जी चोपड़ा की मूर्ति स्थापना, सुरक्षा, उन्नत चिकित्सा सुविधा, सामाजिक सामंजस्य आदि विषयों पर कार्य का लक्ष्य हैं |
मनोज पारख ने बताया की की यह मंच क्षेत्र के समस्त समाज, उनकी प्रतिनिधि संस्था, अन्य सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर कार्य करेगा, जिससे क्षेत्र की आवाज बुलंद होगी |
इंदरचंद गोलछा ने कहा हैं की गंगाशहर क्षेत्र को शसक्त बनाने और इसके उज्जवल भविष्य के हर समाज के विचार और उनका सहयोग अपेक्षित है |
राजेश बैद ने बताया इस अवसर पुखराज जी चोपड़ा ने कहा की " विकास के लिए उत्सुक मंच के साथी यदि महाराजा गंगासिंह जी और ईश्वर चंद जी चोपड़ा को याद करते हैं तो ये गर्व की बात हैं | क्षेत्र के विकास की पहली शर्त यही हैं यह क्षेत्र प्राथमिक हो, राजनीति वालों ने पार्टी या अन्य बातों को महत्व दिया, क्षेत्र को नही |मंच का उद्देध्य अच्छा हैं |
सुधीर लुणावत ने कहा की इस अवसर पर गोपीचंद वर्मा, कर्णीदान रांका, सुरेन्द्र पटवा, भैरुदान सेठीया आदि ने अपने वक्तव्य में समाज के हर वर्ग को जुड़ने की अपील की साथ साथ इस मुहिम में जुड़कर कार्य करने का आश्वाशन दिया |
राजेश बुच्चा ने बताया की इस कार्यक्रम को सफल बनाने में इन्दर चंद गोलछा,राजेश बैद, सुधीर लुणावत, मनीष बाफना, पुखराज दुगड़ मनोज पारख, शिखर चंद डागा, चाँदमल बोथरा, आदि का सक्षम रहा |
नवरतन बोथरा के अनुसार इस अवसर पर किशन बैद, रिद्धकरण सेठीया, पुखराज सोनी,एडवोकेट कन्हैया लाल बोथरा,सोनू शर्मा, सुशील संचेती, राजकरण सोनावत, धर्मेंद्र डाकलिया, मगन मल बोथरा, राजेश बोथरा आदि अनेक गणमान्य एवं बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति रही |
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,


Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...