राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता, प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने किया उद्घाटन, बोले—नशे से दूर रहने का सबसे बेहतर माध्यम है खेल


औरों से हटकर सबसे मिलकर

Khabaron Me Bikaner / Mohan Thanvi


bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता, प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने किया उद्घाटन, बोले—नशे से दूर रहने का सबसे बेहतर माध्यम है खेल
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com


 राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता, प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने किया उद्घाटन, बोले—नशे से दूर रहने का सबसे बेहतर माध्यम है खेल

बीकानेर। जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में 19 से 22 अगस्त तक डॉ. करणी सिंह स्टेडियम, बीकानेर में आयोजित 52वीं राज्य स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का बुधवार को भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में प्रदेशभर से पहुंची टीमों के खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।




समारोह के मुख्य अतिथि ऑपरेशन नीलगंठ के ध्वजवाहक बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा रहे। वहीं राजस्थान कबड्डी संघ के सचिव जगदीश फौजी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने प्रदेशभर से पहुंची सभी टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने खिलाड़ियों एवं युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशे की प्रवृत्ति से दूर रहने का सबसे अच्छा माध्यम खेल है। खेलों से जुड़ने से शरीर स्वस्थ और मन-मस्तिष्क मजबूत रहता है। खेल व्यक्ति को अनुशासन सिखाते हैं तथा गलत संगति एवं नशे जैसी बुरी प्रवृत्तियों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।

बीकानेर कबड्डी संघ के चेयरमैन राजेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से बालक एवं बालिका वर्ग की टीमें बीकानेर पहुंची हैं और प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, खेल मैदान, तकनीकी व्यवस्था सहित सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से राजस्थान की उभरती कबड्डी प्रतिभाओं को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण मंच मिल रहा है।

जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष महेंद्र व्यास ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-20 वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बीकानेर और पूरे राजस्थान के लिए गर्व की बात है कि प्रतियोगिता में ऐसे पांच खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं, जिन्होंने एशियाड में स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया । उद्घाटन समारोह के दौरान बीकानेर पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने इन पांचों एशियाड स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। प्रदेशभर से खिलाड़ियों के बीकानेर पहुंचने से शहर में कबड्डी को लेकर खासा उत्साह और खेलमय माहौल बना हुआ है। प्रतियोगिता के सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण भी किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने कहा कि प्रतियोगिता में एशियाड में स्वर्ण पदक विजेता पांच खिलाड़ियों का बीकानेर की धरती पर खेलना शहर के लिए गौरव की बात है। इन अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को खेलते देखकर बीकानेर के नए और उभरते खिलाड़ियों को निश्चित रूप से प्रेरणा मिलेगी और वे खेलों में आगे बढ़ने के लिए और अधिक उत्साहित होंगे।

उद्घाटन समारोह में राजस्थानी नृत्य सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मनमोहक प्रस्तुतियों ने समारोह में राजस्थान की लोक संस्कृति की छटा बिखेर दी। खिलाड़ियों एवं उपस्थित खेलप्रेमियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का जमकर आनंद लिया।

इस अवसर पर राजस्थान बास्केटबॉल टीम के पूर्व कप्तान व जिला बीकानेर कबड्डी संघ के संरक्षक दानवीर सिंह भाटी ने मंच संचालन किया, 
इस अवसर पर जिला कबड्डी संघ के सचिव जितेंद्र सिंह राठौड़, आयोजन समिति के अध्यक्ष राजपाल कुलहरि , उपाध्यक्ष सुरेश व्यास, उपाध्यक्ष भैरुरतन ओझा, कोषाध्यक्ष दिलकांत माचरा, लालचंद जाखड़, आयोजन समिति के सदस्य सीताराम जी सिहाग एवं भागीरथ गोदारा , दिलीप सिंह राठौड़, सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर राजस्थान कबड्डी संघ के पूर्व सचिव  सी.पी. जोशी, पूर्व सचिव  गुलाब सिंह सिंसेनवार, प्रतियोगिता के ऑब्जर्वर  दिनेश चौधरी तथा पूर्व सचिव  अब्दुल जब्बार भी राजस्थान कबड्डी संघ की ओर से मौजूद रहे।

आज के मैचों के परिणाम इस प्रकार रहे: बालक वर्ग में राजस्थान खेल परिषद अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए झुंझुनू की टीम को 65-21 के बड़े अंतर से हराया। वहीं बालक वर्ग के एक अन्य मुकाबले में बूंदी ने बारां को 19 अंकों के अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की। बालिका वर्ग में चूरू की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भरतपुर को 33 अंकों से पछाड़कर जीत दर्ज की, जबकि करौली की टीम ने उदयपुर को 25 अंकों से हराकर विजय हासिल की।

चार दिन तक चलने वाली यह प्रतियोगिता 22 अगस्त तक डॉ. करणी सिंह स्टेडियम के मल्टीपरपज हॉल में आयोजित होगी।

#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,

Comments

Popular posts from this blog

अग्रवाल सखी ग्रुप संस्था का सावन महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

बीकानेर में ड्रोन शो : शान-सम्मान से फहराते तिरंगे, आकाश पर छाए वंदेमातरम सहित शानदार चयनित आकृतियों का नजारा

उद्घाटन हैल्थ स्टार का : 100 करोड़ के मेडिसिन विंग का उद्घाटन कर मुख्यमंत्री ने बीकानेर को हैल्थ स्टार बनने का रास्ता खोल दिया