बीकानेर : दो नन्हीं बच्चियों परिधि और युवानी पड़िहार ने लॉटरी निकालकर जिले के वार्ड क्षेत्रों के भावी राजनीतिक-प्रतिनिधित्व-वर्ग अंकित करवाए पार्षदों के आरक्षण के लिए लॉटरी जिला कलेक्टर, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में निकाली गई


औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

बीकानेर : दो नन्हीं बच्चियों परिधि और युवानी पड़िहार ने  लॉटरी निकालकर जिले के वार्ड क्षेत्रों के भावी राजनीतिक-प्रतिनिधित्व-वर्ग अंकित करवाए

पार्षदों के आरक्षण के लिए लॉटरी जिला कलेक्टर, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में निकाली गई

नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के संदर्भ में बीकानेर नगर निगम सहित नोखा, श्रीडूंगरगढ़, कोलायत, नापासर, लूणकरणसर और खाजूवाला नगरपालिका क्षेत्रों के पार्षदों के आरक्षण के लिए लॉटरी सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर निशान्त जैन के निर्देशन और मौजूदगी में निकाली गई।

इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, श्याम पंचारिया, श्रीमती सुमन छाजेड़, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, मदन मेघवाल,  प्रहलाद मार्शल सहित अनेक लोग मौजूद रहे। 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी उम्मेद सिंह रतनू ने लॉटरी प्रक्रिया की जानकारी दी। दो नन्हीं बच्चियों परिधि और युवानी पड़िहार ने यह लॉटरी निकाली।
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com

Comments

Popular posts from this blog

अग्रवाल सखी ग्रुप संस्था का सावन महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

बीकानेर में ड्रोन शो : शान-सम्मान से फहराते तिरंगे, आकाश पर छाए वंदेमातरम सहित शानदार चयनित आकृतियों का नजारा

उद्घाटन हैल्थ स्टार का : 100 करोड़ के मेडिसिन विंग का उद्घाटन कर मुख्यमंत्री ने बीकानेर को हैल्थ स्टार बनने का रास्ता खोल दिया