सरस्वती नदी परियोजना को लेकर धूमन सिंह किर्मच ने केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से की चर्चा राजस्थान में सरस्वती नदी के जल प्रवाह की संभावनाओं पर हुआ विचार-विमर्श
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
सरस्वती नदी परियोजना को लेकर धूमन सिंह किर्मच ने केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से की चर्चा
राजस्थान में सरस्वती नदी के जल प्रवाह की संभावनाओं पर हुआ विचार-विमर्श
बीकानेर।
हरियाणा सरकार के सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धूमन सिंह किर्मच ने आज बीकानेर प्रवास के दौरान केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राजस्थान में सरस्वती नदी के जल को लाने की संभावनाओं तथा इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सरस्वती सभ्यता, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण तथा सरस्वती नदी से जुड़े शोध कार्यों पर भी विचार-विमर्श हुआ। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि राजस्थान की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का सरस्वती नदी से गहरा संबंध रहा है। उन्होंने कोलायत स्थित कपिल मुनि की तपोस्थली एवं रामदेवरा के ऐतिहासिक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि इन स्थलों से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों एवं शोध कार्यों को भी इस परियोजना से जोड़ने की दिशा में प्रयास किए जाने चाहिए।
धूमन सिंह किर्मच ने कहा कि सरस्वती नदी केवल एक नदी नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति, सभ्यता और आस्था की प्रतीक है। इसके ऐतिहासिक प्रमाणों और संभावित जलमार्गों पर लगातार शोध एवं कार्य किया जा रहा है तथा विभिन्न राज्यों के सहयोग से इस दिशा में सकारात्मक पहल की जा रही है।
इस अवसर पर भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, मनीष सोनी, अशोक प्रजापत एवं पंकज अग्रवाल उपस्थित रहे।
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
#viral, #trending, #explore, #explorepage, #news, #goodnews, #dailyinfo, #newsitvieseit #trendingnews, #india, #myindia, #explorepage, #viralindia,


Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...