वित्तीय सहायता पाकर खिल उठे धूमावती माताओं के चेहरे
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
वित्तीय सहायता पाकर खिल उठे धूमावती माताओं के चेहरे
श्री जी धूमावती चेरिटेबल ट्रस्ट गरीबी रेखा से नीचे व विधवा माताओं को इस बदलते परिवेश में वित्तीय सेवा उपलब्ध करवाकर माताओं को अपने निजी खर्चे खुद वहन करने का आत्मविश्वास दिला रहा है
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
वित्तीय सहायता पाकर खिल उठे धूमावती माताओं के चेहरे
वर्तमान में इस भाग दौड़ भरे जीवन में एक व्यक्ति जहां खुद अपने परिवार के जीविकोपार्जन में उलझा रहता है वहीं दूसरी ओर श्री जी धूमावती चेरिटेबल ट्रस्ट गरीबी रेखा से नीचे व विधवा माताओं को इस बदलते परिवेश में वित्तीय सेवा उपलब्ध करवाकर माताओं को अपने निजी खर्चे खुद वहन करने का आत्मविश्वास दिला रहा है जो कि निश्चय ही सराहनीय कदम है यह भाव धरणीधर महादेव मन्दिर परिसर में धूमावती माताओं हेतु आयोजित त्रेमासिक वित्तीय सेवा समारोह में शहर भाजपा अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहे । वरिष्ठ उद्योगपति कन्हैयालाल बोथरा ने बताया कि वास्तव में बीकानेर छोटी काशी ही है यहां हर व्यक्ति किसी ना किसी प्रकल्प से नर सेवा नारायण सेवा से जुड़ा हुआ है । ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा यह सेवा प्रकल्प इन माताओं के चेहरे पर मुस्कान लाने में निश्चय ही सफल रहा है । समाजसेवी पुष्पा बाहेती ने बताया कि आज यह देखकर साक्षात प्रतीत होता है कि ट्रस्ट सीधे परमात्मा को खुश करने का कार्य कर रहा है | उद्योगपति रामदेव राठी ने बताया कि इस अनूठे प्रकल्प का साक्षी बनना मेरे लिए सौभाग्य का क्षण है और माताओं के चेहरे की मुस्कान साक्षात इश्वर के मुस्कान के समान है | ट्रस्ट अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि पंडित घनश्याम आचार्य के मार्गदर्शन में ट्रस्ट द्वारा 105 धूमावती माताओं को 1500 रुपये की त्रैमासिक वित्तीय सेवा व मिठाई के डिब्बे भेंट किये गए । इस अवसर पर वीरेंद्र किराड़ू, राजाराम सारड़ा, भंवरलाल चांडक, कन्हैयालाल आचार्य, राधेश्याम पंचारिया, दाऊजी खुड़िया, सेवाराम सोनी, अरविंद कटारिया, योगेश पंचारिया, केशव आचार्य, आयुष आचार्य, डिंपू आचार्य आदि उपस्थित हुए ।


Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...