व्यापार एवं उद्योग जगत से जुड़ी समस्याओं का निराकरण शीघ्र करवाया जाए बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल ने बीकानेर के समग्र विकास के लिए सुझाव और मांगें उठाई
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
व्यापार एवं उद्योग जगत से जुड़ी समस्याओं का निराकरण शीघ्र करवाया जाए
बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल ने बीकानेर के समग्र विकास के लिए सुझाव और मांगें उठाई
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com
इस रंगीन बेबी वॉकर के साथ अपने नन्हे-मुन्नों के पहले कदमों को मज़ेदार और सुरक्षित बनाएं। मज़बूत धातु के फ्रेम, सुचारू पहियों और आकर्षक लटकते खिलौनों से सुसज्जित यह वॉकर बच्चों का मनोरंजन करते हुए उनके संतुलन और चलने के कौशल को बेहतर बनाने में मदद करता है। हल्का, टिकाऊ और आसानी से ले जाने योग्य, यह वॉकर छोटे बच्चों के लिए एकदम सही है और बढ़ते बच्चों के लिए एक शानदार उपहार है।
व्यापार एवं उद्योग जगत से जुड़ी समस्याओं का निराकरण शीघ्र करवाया जाए
बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल ने बीकानेर के समग्र विकास के लिए सुझाव और मांगें उठाई
बीकानेर में व्यापार एवं उद्योग संबंधित विभिन्न समस्याओं का निराकरण शीघ्रातिशीघ्र करवाया जाए। इस आशय की मांग का ज्ञापन बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिला कलक्टर को सौंपा। जिला कलक्टर ने ज्ञापन को सम्बन्धित विभागों को भेजकर निर्देश दिए।
ये हैं मांगें और सुझाव
अध्यक्ष जुगल राठी, सचिव संजय जैन सांड व भंवर सिंह राजपुरोहित ने कोट गेट क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी का स्थानांतरण व भूखंड आवंटित करने की आवश्यकता पर बल देते कहा कि वर्तमान सब्जी मंडी में सीमित क्षेत्रफल, अनियोजित ढांचा के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
उपाध्यक्ष वेद प्रकाश अग्रवाल व सह- सचिव प्रेम रतन जोशी ने यातायात सुविधा के लिए कोटगेट एवं सांखला रेलवे फाटक दोनों का अलग-अलग कार्य चरणबद्ध तरीके से करने का सुझाव दिया । निर्माण कार्य प्रारम्भ होने से पूर्व संबंधित विभाग द्वारा सम्पूर्ण परियोजना का नक्शा, कार्य योजना, अवधि एवं यातायात प्रबंधन की रूपरेखा उपलब्ध करवाई जाने की मांग भी की।
बरसात के मौसम में अंडरपास क्षेत्रों में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न न हो इसके लिए क्या स्थायी व्यवस्था रहेगी, इसका भी विस्तृत खुलासा सार्वजनिक रूप से किया जाए।
सह-सचिव ईमरान राठौड़ व साजिद सुलेमानी ने बीकानेर शहर की पेयजल वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा आमजन, व्यापारी, होटल व्यवसायी एवं फैक्ट्री संचालकों की समस्याओं के निवारण संबंधित मांग रखी।
वरिष्ठ सदस्य जनक प्रकाष हर्ष व हरिओम पुरोहित ने बाजार क्षेत्रों में टॉयलेट ब्लॉक्स का निर्माण पूर्ण करवाने, सार्वजनिक स्वच्छता एवं सड़कों पर जल भराव की समस्या के निवारण की मांग रखी।
प्रचार मंत्री सुशील कुमार यादव आमंत्रित सदस्य रतन लाल सोमानी ने व्यापारिक क्षेत्रों में पुरूष व महिला शौचलयों के निर्माण व निर्मित शौचालओं के शीघ्र प्रारम्भ करने की मांग रखी।



Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...