इंटर्न डॉक्टर्स ने पैदल मार्च निकाला
औरों से हटकर सबसे मिलकर
इंटर्न डॉक्टर्स ने पैदल मार्च निकाला
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
Rain Suit : बारिश में आपका साथी । युवक-युवतियों की पसंदीदा कलर रेंज में रैन सूट आनलाइन खरीदारी के लिए नीले अक्षरों पर क्लिक करें और घर बैठे मंगवाएं - Flipcart
इंटर्न डॉक्टर्स ने पैदल मार्च निकाला
बीकानेर, 17 जुलाई। शुक्रवार को सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर के इंटर्न चिकित्सकों (मेडिकोज) ने पैदल मार्च निकालकर प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, नीट अभ्यर्थियों द्वारा की जा रही कथित रूप आत्महत्याओं तथा इन गंभीर मामलों में जिम्मेदार लोगों के प्रति जवाबदेही तय नहीं किए जाने के विरोध में अपना विरोध दर्ज कराया। साथ ही शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता तथा विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता की मांग उठाई।
मेडिकल कॉलेज सर्किल से आंबेडकर सर्किल तक निकाले मार्च में इंटर्न चिकित्सक हाथों में किताबें एवं विभिन्न संदेशों वाले पोस्टर लिए हुए थे।
मार्च में डॉ. सचेष्ट मल, डॉ. हर्ष कुमार, डॉ. सचिन, डॉ. कोमल, डॉ. रोहित, डॉ. रामस्वरूप, डॉ. अंकित, डॉ. संदीप, डॉ. सान्निध्य, डॉ. राहुल सैनी, डॉ. रिंकू, डॉ. मयंक सहित बड़ी संख्या में इंटर्न चिकित्सक शामिल रहे।



Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...