श्री जैन गर्ल्स पीजी कॉलेज में फेयरवेल : रैंपवॉक, गेम्स में ये रहीं विजेता, अतिथियों ने पुरस्कृत किया प्राचार्य ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी


औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

श्री जैन गर्ल्स पीजी कॉलेज में फेयरवेल : रैंपवॉक, गेम्स में ये रहीं विजेता, अतिथियों ने पुरस्कृत किया
प्राचार्य ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com

श्री जैन गर्ल्स पीजी कॉलेज में फेयरवेल : रैंपवॉक, गेम्स में ये रहीं विजेता, अतिथियों ने पुरस्कृत किया
प्राचार्य ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी

श्री जैन कन्या पी जी महाविद्यालय बीकानेर में आज अंतिम सेमेस्टर की छात्राओं के लिए फेयरवेल प्रोग्राम आयोजित किया गया। अंतिम सेमेस्टर के छात्राओं ने रैंपवॉक, गेम्स और प्रश्नोतरी द्वारा अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। बीए में नैना सोनी मिस फेयरवेल, निकिता जाखड़ मिस फ्लालेस और रिद्धिमा आचार्य मिस वेस्टर्न और इसी क्रम में बीकॉम में गरिमा भूरा, कशिश ओझा, कुमकुम नवलखा और बीसीए में हर्षिता, अजरीना और किश्ती कोचर आज के कार्यक्रम में विजेता रही जिन्हें प्राचार्य सहित अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। मंच संचालन भी छात्राओं द्वारा किया गया।

पूर्व में कार्यक्रम का आरंभ प्राचार्य डॉ संध्या सक्सेना, डॉ राजेंद्र जोशी, डॉ तोषनीवाल सहित आज के कार्यक्रम के निर्णायक डॉ वसुधा सेठिया और एडवोकेट मोनिका सेठिया के द्वारा वीणावादिनी सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण से हुआ। गणेश वंदना,सरस्वती वंदना और नवकार मंत्र के साथ आज के रंगारंग कार्यक्रम का आगाज़ हुआ।
प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में सभी छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
 मीडिया प्रभारी विशाल सोलंकी ने बताया कि डॉ वंदना राजवंशी, डॉ लता व्यास और सुश्री रेणु शर्मा सहित सभी संकाय सदस्यों के सहयोग से आज का कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

पब्लिक पार्क में रेहड़ी वालों के चालान काटे, ट्रैफिक पुलिस ने 2 गाड़े जब्त किए

यू जी सी के विरोध में सवर्ण लोगों का यू जी सी हटाओ अभियान की पद यात्रा

इतिहास और कल्पना के संतुलन से पठनीय व कालजयी रचना जन्म लेती है - तिवाड़ी सत्यदीप की औपन्यासिक कृति 'चोटी रै गांठ' का लोकार्पण ऐतिहासिक उपन्यास अतीत का पुनर्लेखन नहीं- डॉ. चेतन स्वामी