बीकानेर : सीएनजी पंपों पर औचक कार्यवाही
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
बीकानेर : सीएनजी पंपों पर औचक कार्यवाही
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
बीकानेर : सीएनजी पंपों पर औचक कार्यवाही
बीकानेर, 17 जुलाई। जिले में सीएनजी पंपों पर लगातार सघन कार्यवाहियां की गईं हैं।
इस दौरान विजय मोटर कंपनी जयपुर रोड, गैसोनेट एससीआरटी बीछवाल इंडस्ट्रियल एरिया, मास फाइनेंस पेट्रोलियम बदरासर, कृष्णा एंड कंपनी नोखा पर औचक निरीक्षण अभियान संचालित किया गया। अभियान के लिए गठित विभागीय जांच दल द्वारा दीपक पूनिया के नेतृत्व में 5 सीएनजी पंपों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी पंप सत्यापित पाए गए एवं सभी पंपों पर सीएनजी का माप सही पाया गया।
पूनिया ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा करना तथा उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करवाना है।
ये कार्यवाही खाद्य, नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री सुमित गोदारा के निर्देशानुसार विधिक माप विज्ञान विभाग द्वारा विधिक माप विज्ञान अधिनियम-2009 तथा राजस्थान विधिक माप विज्ञान (प्रवर्तन) नियम-2011 के तहत की गई ।


Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...