श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, जगह-जगह हुई आरती और प्रसाद वितरण संतों ने खींचा रथ, जय जगन्नाथ उद्घोष के साथ उमड़े श्रद्धालु संरक्षक द्वारकाप्रसाद पचीसिया की अगुवाई में निकली रथयात्रा
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, जगह-जगह हुई आरती और प्रसाद वितरण
संतों ने खींचा रथ, जय जगन्नाथ उद्घोष के साथ उमड़े श्रद्धालु
संरक्षक द्वारकाप्रसाद पचीसिया की अगुवाई में निकली रथयात्रा
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com
श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, जगह-जगह हुई आरती और प्रसाद वितरण
संतों ने खींचा रथ, जय जगन्नाथ उद्घोष के साथ उमड़े श्रद्धालु
संरक्षक द्वारकाप्रसाद पचीसिया की अगुवाई में निकली रथयात्रा
बीकानेर । जगन्नाथ रथ यात्रा समिति के संरक्षक द्वारका प्रसाद पचीसिया की अगुवाई में भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हुई। अणचा बाई अस्पताल के सामने ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ मंदिर से निकली रथ यात्रा निकाली गई। भगवान जगन्नाथ मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष घनश्याम लखाणी ने बताया कि गुरुवार शाम लगभग ६:१५ बजे भगवान श्री जगन्नाथ की महाआरती की गई। श्रीधरानंद सरस्वती महाराज एवं राष्ट्रीय संत श्री सरजूदासजी महाराज ने रथ खींचा और महाआरती की। महामंडलेश्वर श्री सरजूदासजी महाराज ने कहा कि उड़ीसा जगन्नाथपुरी की तरह बीकानेर में भी अब श्रद्धालुओं का सैलाब इस रथयात्रा में उमडऩे लगा है। राष्ट्रीय संत श्री सरजूदासजी महाराज ने महाआरती के पश्चात् उपस्थित श्रद्धालुओं से गौसम्मान अभियान के तहत गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए 27 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे करणी सिंह स्टेडियम में उपस्थित होने का आह्वान किया। श्री सरजूदास जी महाराज ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की महिमा अपरम्रपार है, दीन-दुखियों के संकट दूर करने से लेकर अपने भक्तों पर सुख-समृद्धि की कृपा बरसाते हैं। कोटगेट, केईएम रोड होते हुए रतन बिहारी पार्क स्थित रसिक शिरोमणि मंदिर में पहुंची रथयात्रा, जहां शाम करीब 7 बजे रसिक शिरोमणि मंदिर में आरती की गई। अध्यक्ष लखानी ने बताया कि अब नौ दिन तक भगवान जगन्नाथ यहां आराम करेंगे। हजारों श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के रथ यात्रा निकाली। जगन्नाथ रथ यात्रा समिति के संरक्षक द्वारका प्रसाद पचीसिया ने बताया कि जय जगन्नाथ के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर रथ का स्वागत किया व कई स्थानों पर प्रसाद वितरण एवं सेवा कार्य भी किए गए। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन, धार्मिक झांकियां और पारंपरिक वाद्ययंत्र श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे। इस अवसर पर बीकाजी मैनेजिंग डायरेक्टर सुशीला देवी अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, शहर भाजपा अध्यक्ष सुमन छाजेड़, भाजपा प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम, वीरेंद्र किराड़ू, वेद व्यास, मोहन सुराणा, गोपाल अग्रवाल, पीयूष सिंघवी, गणेश पांडे, चुन्नीलाल पांडे, लोकेश चतुर्वेदी, बजरंग तंवर, राजेन्द्र सोनी एवं ज्योतिप्रकाश रंगा सहित अनेक बीकानेर शहर के गणमान्य उपस्थित हुए।
रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और "जय जगन्नाथ" के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर रथ का स्वागत किया तथा भगवान की आरती उतारी। समिति अध्यक्ष घनश्याम लखानी ने बताया कि कई स्थानों पर प्रसाद वितरण एवं सेवा कार्य भी किए गए। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन, धार्मिक झांकियां और पारंपरिक वाद्ययंत्र श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे। समिति के पदाधिकारियों ने सभी से यात्रा को शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर बीकाजी मैनेजिंग डायरेक्टर सुशीला देवी अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, राष्ट्रीय सन्त सरजू दास जी महाराज, श्रीधरानंद सरस्वती महाराज, शहर भाजपा अध्यक्ष सुमन छाजेड़, भाजपा प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम, वीरेंद्र किराड़ू, वेद व्यास, मोहन सुराणा, गोपाल अग्रवाल, पीयूष सिंघवी, लोकेश चतुर्वेदी, बजरंग तंवर सहित अनेक बीकानेर शहर के गणमान्य उपस्थित हुए ।


Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...