विप्र सेना का छठा स्थापना दिवस: बीकानेर इकाई ने गौ सेवा और महाआरती के साथ मनाया
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
विप्र सेना का छठा स्थापना दिवस: बीकानेर इकाई ने गौ सेवा और महाआरती के साथ मनाया
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
विप्र सेना का छठा स्थापना दिवस: बीकानेर इकाई ने गौ सेवा और महाआरती के साथ मनाया
बीकानेर। विप्र सेना की बीकानेर इकाई ने संगठन का छठा स्थापना दिवस पूरी श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गौ सेवा के साथ-साथ धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।
विप्र सेना की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. मेघना शर्मा ने बताया कि 19 जुलाई को स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बीकानेर टीम गजनेर रोड स्थित डेहरु माता मंदिर पहुंची। यहाँ टीम के सदस्यों ने गायों को चारा, पानी और गुड़ अर्पित कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान सभी को सम्बोधित करते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि हिंदू परंपरा में गाय को कामधेनु का स्वरूप माना जाता है, जो समृद्धि और पालन-पोषण का प्रतीक है। यही कारण है कि हमारे धर्म और संस्कृति में गायों का हमेशा से विशेष महत्त्व रहा है।
धार्मिक और पर्यावरणीय महत्व
इस मौके पर गौ सेवक और पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सारस्वत ने कहा कि गाय को हम गौ माता कहते हैं क्योंकि वह मनुष्य के जीवन के पोषण, कृषि, पर्यावरण और हमारी धार्मिक परंपराओं में एक केंद्रीय स्थान रखती हैं। इसी महत्व को देखते हुए आज के इस पावन अवसर पर गायों की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई।
महाआरती में लिया संकल्प
गौ सेवा के पश्चात संगठन के सभी सदस्य बिन्यानी चौक स्थित सत्यनारायण मंदिर पहुंचे। यहाँ आयोजित भव्य महाआरती में शामिल होकर सभी ने सनातन संस्कृति और धर्म को मज़बूत बनाये रखने का सामूहिक संकल्प लिया।
यह रहे उपस्थित
स्थापना दिवस के इस सेवा कार्यक्रम में हरिगोपाल उपाध्याय, पूर्व ज़िला अध्यक्ष धर्मेंद्र सारस्वत, रविंद्र जाजडा, प्रदेश प्रवक्ता रामोवतार उपाध्याय, भगवती प्रसाद गौड़, पवन कुमार सारस्वत, इन्द्र कुमार शर्मा सहित विप्र सेना के अनेक कार्यकर्ता और शहर के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...