बीकानेर में शुरू होगा प्रधानमंत्री दिव्याशा–वयोश्री केंद्र, दिव्यांगजन एवं वरिष्ठजनों को एक ही स्थान पर मिलेंगे जीवन सहायक उपकरण पीबीएम अस्पताल परिसर में संचालित होगा केंद्र, पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे आधुनिक सहायक उपकरण


औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

बीकानेर में शुरू होगा प्रधानमंत्री दिव्याशा–वयोश्री केंद्र, दिव्यांगजन एवं वरिष्ठजनों को एक ही स्थान पर मिलेंगे जीवन सहायक उपकरण
पीबीएम अस्पताल परिसर में संचालित होगा केंद्र, पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे आधुनिक सहायक उपकरण
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi Khabaron Me Bikaner

https://bahubhashi.blogspot.com

Rain Suit : बारिश में आपका साथी । युवक-युवतियों की पसंदीदा कलर रेंज में रैन सूट आनलाइन खरीदारी के लिए नीले अक्षरों पर क्लिक करें और घर बैठे मंगवाएं - Flipcart 




बीकानेर में शुरू होगा प्रधानमंत्री दिव्याशा–वयोश्री केंद्र, दिव्यांगजन एवं वरिष्ठजनों को एक ही स्थान पर मिलेंगे जीवन सहायक उपकरण
पीबीएम अस्पताल परिसर में संचालित होगा केंद्र, पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे आधुनिक सहायक उपकरण

बीकानेर, 16 जुलाई। दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को जीवन सहायक उपकरण सुलभ और व्यवस्थित रूप से उपलब्ध कराने की दिशा में बीकानेर में जल्द ही प्रधानमंत्री दिव्याशा–वयोश्री केंद्र (PMD-VK) प्रारंभ किया जाएगा। यह केंद्र भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अधीन भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के माध्यम से पीबीएम अस्पताल, बीकानेर में संचालित होगा।

केंद्र के सफल संचालन को लेकर गुरुवार को पीबीएम अस्पताल में संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में एस.पी. मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र कुमार वर्मा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एल.डी. पंवार, पीएमआर विभाग के सहायक आचार्य एवं नोडल अधिकारी डॉ. पुनीत नोवाल, एलिम्को के प्रबंधक हरीश कुमार तथा कनिष्ठ प्रबंधक ललित कुमार ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

संयुक्त निदेशक एल डी पंवार ने बताया कि प्रधानमंत्री दिव्याशा–वयोश्री केंद्र के माध्यम से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की एडीप (ADIP) योजना के अंतर्गत पात्र दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, स्मार्ट फोन, कृत्रिम हाथ एवं पैर, कैलिपर सहित अन्य सहायक उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।

इसी प्रकार राष्ट्रीय वयोश्री योजना (RVY) के तहत पात्र वरिष्ठ नागरिकों को व्हीलचेयर, कमर एवं घुटने के बेल्ट, श्रवण यंत्र, वॉकर, छड़ी तथा अन्य आवश्यक जीवन सहायक उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।

संयुक्त निदेशक एल.डी. पंवार ने बताया कि प्रधानमंत्री दिव्याशा–वयोश्री केंद्र के संचालन से बीकानेर संभाग के दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को आधुनिक जीवन सहायक उपकरणों के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। एक ही स्थान पर पात्रता के अनुसार आवश्यक उपकरण उपलब्ध होने से उनकी सुविधा बढ़ेगी तथा जीवन की गुणवत्ता में भी सकारात्मक सुधार आएगा।

उन्होंने बताया कि केंद्र का उद्देश्य दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ उन्हें गरिमापूर्ण जीवन जीने में सहयोग प्रदान करना है। यह पहल सामाजिक समावेशन और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Comments

Popular posts from this blog

पब्लिक पार्क में रेहड़ी वालों के चालान काटे, ट्रैफिक पुलिस ने 2 गाड़े जब्त किए

यू जी सी के विरोध में सवर्ण लोगों का यू जी सी हटाओ अभियान की पद यात्रा

इतिहास और कल्पना के संतुलन से पठनीय व कालजयी रचना जन्म लेती है - तिवाड़ी सत्यदीप की औपन्यासिक कृति 'चोटी रै गांठ' का लोकार्पण ऐतिहासिक उपन्यास अतीत का पुनर्लेखन नहीं- डॉ. चेतन स्वामी