श्रीडूंगरगढ़ : पलक-पांवड़े बिछा भव्य स्वागत किया श्री राजपूत करणी सेना की पदयात्रा का


औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

श्रीडूंगरगढ़ : पलक-पांवड़े बिछा भव्य स्वागत किया श्री राजपूत करणी सेना की पदयात्रा का
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi Khabaron Me Bikaner

https://bahubhashi.blogspot.com


इस रंगीन बेबी वॉकर के साथ अपने नन्हे-मुन्नों के पहले कदमों को मज़ेदार और सुरक्षित बनाएं। मज़बूत धातु के फ्रेम, सुचारू पहियों और आकर्षक लटकते खिलौनों से सुसज्जित यह वॉकर बच्चों का मनोरंजन करते हुए उनके संतुलन और चलने के कौशल को बेहतर बनाने में मदद करता है। हल्का, टिकाऊ और आसानी से ले जाने योग्य, यह वॉकर छोटे बच्चों के लिए एकदम सही है और बढ़ते बच्चों के लिए एक शानदार उपहार है।



 श्रीडूंगरगढ़ : पलक-पांवड़े बिछा भव्य स्वागत किया श्री राजपूत करणी सेना की पदयात्रा का

यूजीसी के विरोध में श्री राजपूत करणी सेना की 600 किलोमीटर पदयात्रा श्री डूंगरगढ़ पहुंची, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

बीकानेर : 14 जुलाई 2026 मंगलवार  

यूजीसी के विरोध में श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के नेतृत्व में देशनोक से जयपुर तक निकाली जा रही 600 किलोमीटर लंबी पदयात्रा मंगलवार को श्री डूंगरगढ़ पहुंची। यात्रा का मार्ग में विभिन्न गांवों एवं कस्बों में सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

बीकानेर से रवाना हुई पदयात्रा का रायसर गांव में राजेंद्र सिंह रायसर, नारायण सिंह रायसर एवं गणेश सिंह रायसर के नेतृत्व में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसके बाद गुसाईंसर में ओम सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर पदयात्रा का स्वागत किया।

सेरूणा गांव पहुंचने पर रघुवीर सिंह सेरूणा एवं रणवीर सिंह सेरूणा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पदयात्रा का भावभीना स्वागत किया। झंझेऊ में भंवर सिंह झंझेऊ, सरपंच भंवर सिंह तथा भागीरथ सिंह सहित ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। वहीं जोधासर में भवानी सिंह लक्खासर के नेतृत्व में युवाओं ने तथा पुंडलसर में स्थानीय युवाओं ने पदयात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट, बीकानेर संभाग के प्रवक्ता प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि श्री डूंगरगढ़ पहुंचने पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पदयात्रा का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर अग्रणी नेताओं का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया तथा पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया।

इसके बाद सैकड़ों लोगों की सहभागिता से मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान यूजीसी रोलबैक के समर्थन में जोरदार नारे लगाए गए, जिससे पूरा वातावरण आंदोलन के समर्थन में गुंजायमान हो उठा।

सभा को संबोधित करते हुए श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना एवं करण प्रताप सिंह सिसोदिया ने सरकार से यूजीसी संबंधी कानून को तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो जयपुर के बाद दिल्ली में भी व्यापक आंदोलन एवं सरकार का घेराव किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

पब्लिक पार्क में रेहड़ी वालों के चालान काटे, ट्रैफिक पुलिस ने 2 गाड़े जब्त किए

यू जी सी के विरोध में सवर्ण लोगों का यू जी सी हटाओ अभियान की पद यात्रा

इतिहास और कल्पना के संतुलन से पठनीय व कालजयी रचना जन्म लेती है - तिवाड़ी सत्यदीप की औपन्यासिक कृति 'चोटी रै गांठ' का लोकार्पण ऐतिहासिक उपन्यास अतीत का पुनर्लेखन नहीं- डॉ. चेतन स्वामी