गौ सम्मान में पताकाएं फहराई गौ भक्तों ने किया नाम संकीर्तन शुक्रवार को होगी सामूहिक प्रार्थना


औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

गौ सम्मान में पताकाएं फहराई 
गौ भक्तों ने किया नाम संकीर्तन  
शुक्रवार को होगी सामूहिक प्रार्थना

बीकानेर। कानासर फांटा संत भावनाथ आश्रम स्थित गौ शाला में 5 दिवसीय गौ सम्मान अनुष्ठान के तीसरे दिन गुरुवार को 301 पताकाएं गौ शाला क्षेत्र में लगाई गई। 
         अनुष्ठान  के संयोजक प्रहलाद ओझा 'भैरूं' ने बताया कि  धनसिंह चौधरी,श्रवण राम राजपुरोहित, ओम कुमावत,लक्ष्मण गुरिया,भूरमल कुम्भार,केशरी सिंह राजपूत एवं कमल माली आदि ने अपनी टीम के साथ सेवाएं दी। गौ शाला एवं आश्रम के अधिष्ठाता संत भावनाथ महाराज ने बताया कि  कुल 551 पताकाएं लगाई जानी है । जिसमें 11 विशेष पताकाएं जो 25 फुट की होगी उनको गौ शाला क्षेत्र में रेत के ऊंचे टीबों पर लगाया जाएगा ।गौ शाला में उस समय सामूहिक जाप एवं सामूहिक प्रार्थना भी की जाएगी।
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com

Comments