पूगल में विरोध प्रदर्शन आज : बॉर्डर क्लीन के नाम पर अमानवीय तोड़फोड़, सिंचाई पानी की किल्लत, मंदिरों में चोरी और नीट छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर हुई तैयारी बैठक


औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

पूगल में विरोध प्रदर्शन आज : 
बॉर्डर क्लीन के नाम पर अमानवीय तोड़फोड़, सिंचाई पानी की किल्लत, मंदिरों में चोरी और नीट छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर हुई तैयारी बैठक
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com




 पूगल में विरोध प्रदर्शन आज : 
बॉर्डर क्लीन के नाम पर अमानवीय तोड़फोड़, सिंचाई पानी की किल्लत, मंदिरों में चोरी और नीट छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर हुई तैयारी बैठक

बीकानेर 21 जुलाई 2026 
पूगल में 22 जुलाई 2026 को गोविन्दराम मेघवाल, पूर्व केबिनेट मंत्री के नेतृत्व में होने वाले विशाल प्रदर्शन और सभा की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए पीसीसी महामंत्री राजेंद्र जांगू ने बताया कि सुनिश्चित किया गया कि प्रदर्शन के लिए टेंट, पानी के टैंकर और अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं और पिछले एक माह से बॉर्डर क्लीन, वन विभाग के नाम पर अन्र्तराष्ट्रीय सीमा से पूगल के 50 किलोमीटर तक में जो गरीब किसानों और ग्रामीणों के मकान तोड़े जा रहे हैं, उससे पूरे क्षेत्र में भारी भय का वातावरण है। इसी तानाशाही कार्रवाई के विरोध में कल गोविंद राम मेघवाल के नेतृत्व में हजारों की संख्या में किसान, मजदूर और आमजन अंबेडकर भवन पूगल पर एकत्रित होकर सुबह 11 बजे पैदल मार्च करते हुए एसडीएम कार्यालय तक प्रदर्शन करेंगे और एसडीएम कार्यालय के पास टेंट लगाकर सभा की जायेगी। इसके पश्चात उपखंड कार्यालय में मुख्यमंत्री, राजस्थान सरकार के नाम से ज्ञापन दिया जावेगा।
प्रदर्शन के पश्चात एसडीएम कार्यालय पूगल पर सौंपे जाने वाले ज्ञापन में प्रमुख रुप से खाजूवाला क्षेत्र के किसानों को मूगफली, नरमा, मूंग की फसलें बचाने के लिए पर्याप्त सिंचाई पानी दिया जाए मंदिरों में हो रही चोरियों की जेपीसी अथवा सीबीआई से निष्पक्ष जाँच करवाई जाए। जंतर-मंतर पर नीट छात्रों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज और परीक्षा की अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जाँच हो तथा हटाई गई दुकानों व मकानों के बदले प्रभावितों को अन्य जगह आबादी भूमि काटकर तुरंत पट्टे दिए जाएं आदि मांगे रखी गई है।
प्रशासन से निवेदन किया गया है कि वार्ता के दौरान वन विभाग के उच्च अधिकारी, एडीएम प्रशासन और एडिशनल एसपी स्तर के पुलिस अधिकारी मौके पर उपस्थित रहें ताकि जनहित के इन गंभीर मुद्दों पर ठोस चर्चा और समाधान हो सके।
बैठक में क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया, जिनमें प्रमुख रूप से नाजू खां खेरूवाला, श्यामू खां गंगाजली, अब्दुल्ला गंगाजली, महमूद खां गंगाजली, हजारी महाराज, मुकेश बजाज सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments