वंदेमातरम टीम का सामूहिक हनुमान चालीसा-नौ ग्रह पूजन से समस्त संकटों से मिलती है मुक्ति - विमर्शानंद महाराज


औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

वंदेमातरम टीम का सामूहिक हनुमान चालीसा-नौ ग्रह पूजन से समस्त संकटों से मिलती है मुक्ति - विमर्शानंद महाराज

Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi Khabaron Me Bikaner

https://bahubhashi.blogspot.com


वंदेमातरम टीम का सामूहिक हनुमान चालीसा-नौ ग्रह पूजन से समस्त संकटों से मिलती है मुक्ति - विमर्शानंद महाराज

*सम्मान की चिंता ना अपमान का भय,सनातन धर्म की रक्षा मेरा निश्चय - कामिनी विमल भोजक मैया*
    
बीकानेर वंदेमातरम टीम द्वारा हर मंगलवार को सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ हिंदू जागृति और विश्व कल्याण हितार्थ किया जाता है ! 
सामूहिक हनुमान चालीसा की नौवीं कड़ी थी जिसमें नवाचार करते हुए नवग्रह पूजन भी किया गया नवग्रह पूजन पंडित गिरीश चंद्र शर्मा द्वारा किया गया था 

7.30 पर कार्यक्रम की शुरुवात प्रख्यात भजन गायक नलिन शर्मा द्वारा संगीतमय भजन से हुई जिस पर श्रद्धालु झूम उठे कुछ श्रद्धालु तो स्वयं को रोक ही नहीं पाए और भजन पर थिरकने लगे विशेष प्रस्तुति सूरज राठौड़ की थी आज वंदना सारवाल ने भी अपनी मधुर वाणी से भजन गाया 
 
कार्यक्रम का शुभारंभ सुधा आचार्य के शंख वादन शिवबाड़ी मठ के महंत विमर्शआनंद गिरि के गुरु पूजन से प्रारंभ हुए कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर आरएसएस के कन्हैया लाल पांडे और व्यास कॉलोनी थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह का वंदेमातरम टीम विजय कोचर,मुकेश जोशी, तरुण गुरेज़ा,पुरुषोत्तम सुधार,सत्यदेव शर्मा, नरसिंह भाटी नरेश, शिवदयाल उपाध्याय द्वारा कुमकुम तिलक,माला, राम नाम का दुपट्टा शॉल पहनाकर स्वागत किया गया 

कार्यक्रम में आए श्रद्धालुओं का तिलक कर स्वागत सपना तिवाड़ी और सूरज राठौड़ द्वारा स्वागत किया गया पुष्प वर्षा जसोदा खत्री,सुमित्रा सैन,बसंती साध द्वारा की गई 

वंदेमातरम टीम के सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ की ग्यारहवीं कड़ी में ग्यारह हजार हनुमान चालीसा के पाठ किए जायेंगे उसकी विस्तृत जानकारी राधा खत्री और कमल सैन द्वारा दी गई 

विमर्शानंद जी महाराज ने बताया कि हनुमान कहां नहीं है वो तो सब जगह व्याप्त है बस हम ही उन्हें पहचान नहीं पाते उन्होंने चना, गुड़ और गुलाब का उदाहरण देते हुए सिद्ध किया कि ईश्वर हर जगह व्याप्त है हम उन्हें अलग मानने की भूल करते है साथ ही कहा कि जब आप नौ ग्रह का पूजन कर लेते है तो आपके सारे संकट दूर हो जाते है

 जय नारायण व्यास कॉलोनी में नवनियुक्त थानाधिकारी ने बताया कि आज बच्चे जो नशे की गिरफ्त में जाते जा रहे हैं उन्हें बचपन से ही सही गलत का भान कराया जाए और इसकी जिम्मेदारी माताओं को लेनी है कि उन्हें अध्यात्म से जोड़े अपने धर्म के बारे में बताएं पिता यदि स्वयं नशा करता होगा तो कैसे बच्चे को बचा पाएगा उसे पहले स्वयं नशा छोड़ना होगा 

विजय कोचर ने बताया कि हमें गर्व है कि हमारी वंदेमातरम टीम का कोई भी पदाधिकारी किसी भी तरह का नशा नहीं करता है 

कार्यक्रम संयोजक तरुण गुरेज़ा ने कहा कि आप आज संकल्प ले कि आज से हर मंगलवार आप किसी भी मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा पाठ जरूर करेंगे ताकि हम अपने बच्चों को मंदिर जाना सिखा पाए,जब युवा अध्यात्म का रुख करेगा तभी उसका चरित्र निर्माण हो पाएगा 

मातृशक्ति अध्यक्ष कामिनी विमल भोजक मैया ने कहा कि सनातन धर्म में एक अदभुत शक्ति है इसके हर क्षण की पूजन विधि ना सिर्फ आध्यात्मिक अपितु मानसिक ताकत भी प्रदान करती है और मेरा निश्चय है कि चाहे कुछ भी हो मुझे मेरे सनातन धर्म को बनाए और बचाये रखना है

कार्यक्रम के अंत में सभी 
आगंतुक श्रद्धालुओं का धन्यवाद नरेश गुरेजा ने दिया 

कार्यक्रम में अखिलेश प्रताप सिंह,कमल गुरेजा,मिंटू सक्सेना,संजय गुप्ता,बिंदु सुरोलिया, ममता पारीक,मंजू पारीक,नलिन सारवाल,मुकेश जोशी शिव दयाल उपाध्याय, पुरुषोत्तम सुथार, कमल सेन,मनोहर खीचड़,मूल चंद स्वामी, भवानी सुथार, जीतेन्द्र सिंह खींवसर, राकेश पाल, राजेंद्र रामपुरिया, आनंद जोशी, कन्हैया लाल पंवार, नरसिंघ भाटी, मांगी लाल सुथार,गोविन्द राठी, रामेश्वर सोनी, सुरेश गुप्ता, आनंद गोड़,उर्मिला गुप्ता,कविता यादव,आदि उपस्थित ।

Comments

Popular posts from this blog

पब्लिक पार्क में रेहड़ी वालों के चालान काटे, ट्रैफिक पुलिस ने 2 गाड़े जब्त किए

यू जी सी के विरोध में सवर्ण लोगों का यू जी सी हटाओ अभियान की पद यात्रा

इतिहास और कल्पना के संतुलन से पठनीय व कालजयी रचना जन्म लेती है - तिवाड़ी सत्यदीप की औपन्यासिक कृति 'चोटी रै गांठ' का लोकार्पण ऐतिहासिक उपन्यास अतीत का पुनर्लेखन नहीं- डॉ. चेतन स्वामी