पैदल चलकर शहरी क्षेत्र की सड़कों की हालत देख जिला कलेक्टर ने कहा - तीन दिन में सर्वे, सात दिन में सड़कें दुरुस्त करें बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता
औरों से हटकर सबसे मिलकर
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
पैदल चलकर शहरी क्षेत्र की सड़कों की हालत देख जिला कलेक्टर ने कहा - तीन दिन में सर्वे, सात दिन में सड़कें दुरुस्त करें
जिला कलेक्टर निशान्त जैन ने किया शहरी क्षेत्र का किया सघन निरीक्षण, सात दिन में सड़कें दुरुस्त करने के निर्देश
अधिकारियों के साथ शहरी परकोटे में चले पैदल, लिया व्यवस्थाओं का जायजा
बीकानेर, 20 जुलाई। जिला कलेक्टर निशान्त जैन ने सोमवार सुबह नगर निगम, बीकानेर विकास प्राधिकरण तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ शहरी क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिला कलेक्टर ने केईएम रोड से निरीक्षण प्रारंभ किया। इसके बाद कोटगेट, सिटी कोतवाली, रामपुरिया हवेलियां, मोहता चौक, नाइयों की गली, सब्जी बाजार, चूड़ी बाजार, लक्ष्मीनाथ मंदिर होते हुए बीकाजी की टेकरी तक पैदल पहुंचकर विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं और आवश्यकताओं के बारे में फीडबैक भी लिया।
निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों का तीन दिन में विस्तृत सर्वे किया जाए तथा अगले सात दिनों में आवश्यक मरम्मत कार्य पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, इसमें किसी प्रकार की कोताही ना हो।
जिला कलेक्टर ने बीकानेर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहरी क्षेत्र की सड़कों के क्षेत्राधिकार से संबंधित समस्त जानकारी बीडीए की वेबसाइट पर अपलोड की जाए, जिससे संबंधित विभाग अपने अधिकार क्षेत्र के अनुसार नियमित निगरानी और रखरखाव सुनिश्चित कर सकें। आमजन को भी इसकी जानकारी रहे।
जिला कलेक्टर ने नगर निगम अधिकारियों को शहर की साफ-सफाई के लिए नियुक्त टीमों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा सभी प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर रोड लाइट्स को सुचारु रखने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री सिद्धार्थ पलनीचामी, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री विमल गहलोत, अधिशाषी अभियंता श्री कमल खत्री निगम सचिव जगमोहन हर्ष सहित बीडीए और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौजूद रहे।



Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...