प्राइवेट स्कूल्स के लिए बड़ी खबर अब वर्ष में सिर्फ एक बार ही होगा निरीक्षण
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
प्राइवेट स्कूल्स के लिए बड़ी खबर
अब वर्ष में सिर्फ एक बार ही होगा निरीक्षण
प्राइवेट स्कूल्स के लिए बड़ी खबर
अब वर्ष में सिर्फ एक बार ही होगा निरीक्षण
प्री प्राईमरी के भुगतान सहित फेडरेशन की सभी मांगों पर हुआ गहन विचार विमर्श
प्रत्येक बिंदु पर हुई विशद चर्चा
प्राईवेट स्कूल्स फेडरेशन के अल्टीमेटम पर शिक्षा विभाग ने दिखाई तत्परता
बीकानेर, 16 जुलाई। प्राइवेट स्कूल्स फेडरेशन द्वारा गुरुवार को अतिरिक्त शिक्षा सचिव राजेश यादव से जयपुर स्थित शिक्षा संकुल में फेडरेशन के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के साथ वार्ता हुई। फेडरेशन के सचिव गिरिराज खैरीवाल ने बताया कि लगभग आधे घंटे से ज्यादा चली वार्ता में फेडरेशन के 13 बिंदुओं के मांगपत्र पर बिंदुवार चर्चा हुई। चर्चा के दौरान अतिरिक्त शिक्षा निदेशक श्री यादव ने पूरी तरह से आश्वासन दिया कि शिक्षा संबलन निरीक्षण का कार्य मासिक नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोर्ट के निर्देशों के अनुसार इस निरीक्षण को हटाना संभव नहीं है, इसलिए फेडरेशन की मांग को देखते हुए यह निरीक्षण वर्ष में केवल एक ही बार अप्रैल से सितंबर के मध्य किया जाएगा। फेडरेशन के सुझाव पर उन्होंने इस निरीक्षण को आरटीई के वार्षिक भौतिक सत्यापन के साथ ही कराने के लिए भी सिद्धांततः सहमति दी। यादव ने प्रतिनिधि मंडल को बताया कि शीघ्र से शीघ्र आरटीई का भुगतान शुरू कर दिया जाएगा। खैरीवाल ने बताया कि प्री प्राईमरी कक्षाओं पी पी 3, पी पी 4, पी पी 5) के लिए भुगतान, आरटीई के अंतर्गत लगाए गये बैरियर्स हटाने, बगैर एनओसी टीसी के लिए बाध्यता समाप्त करने, आरटीई के अंतर्गत यूनिट कॉस्ट में वृद्धि करने, आरटीई के अंतर्गत दोहरे नामांकन की समस्या, निशुल्क पाठ्य पुस्तकों के संबंध में शून्य नोन आरटीई बैरियर को हटाने इत्यादि सभी बिन्दुओं के यथासंभव शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने इस दौरान अपार आईडी के काम को शीघ्र से शीघ्र शुरू करवाकर उसे अगले दो महीने में शत प्रतिशत संपन्न कराने की अपील की। खैरीवाल ने बताया कि इस अवसर पर फेडरेशन के डायरेक्टर एडवोकेट संजय शर्मा, (कोटा), कोषाध्यक्ष हरभान सिंह कुंतल (भरतपुर), वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपराम शर्मा (जयपुर) एवं सह सचिव लोकेश कुमार मोदी (बीकानेर) तथा फेडरेशन के 20 अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com



Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...