रथ-पूजन : जगन्नाथ रथयात्रा, तैयारियां पूरी, संरक्षक पचीसिया ने किया रथों का पूजन, मंत्रोच्चारण के साथ हवन


औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

रथ-पूजन : जगन्नाथ रथयात्रा, तैयारियां पूरी, संरक्षक पचीसिया ने किया रथों का पूजन, मंत्रोच्चारण के साथ हवन 
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi Khabaron Me Bikaner

https://bahubhashi.blogspot.com


रथ-पूजन : जगन्नाथ रथयात्रा, तैयारियां पूरी, संरक्षक पचीसिया ने किया रथों का पूजन, मंत्रोच्चारण के साथ हवन 

 हरवर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरुवार 16 जुलाई को होने वाली रथ यात्रा से पहले भगवान जगन्नाथ जी , बलभद्र जी, और सुभद्रा जी के रथों का पूजन संरक्षक द्वारकाप्रसाद पचीसिया द्वारा किया गया । शाम को निकलने वाली रथ यात्रा के सम्बंध में सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया । इसके साथ ही मंदिर में हवन भी सम्पन्न हुआ । समिति के अध्यक्ष घनश्याम लखानी ने बताया कि इस बार नवनियुक्त संरक्षक द्वारकाप्रसाद पचीसिया के अनुभव, मार्गदर्शन व सहयोग से मंदिर के विकास कार्यों में तेजी के साथ साथ धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी । पुजारी परिवार से गणेश पांडे, पीयूष सिंघवी, वीरेंद्र किराडू के साथ अन्य भक्तगणों ने पूजन और हवन में भागीदारी निभाई और मंदिर मे यात्रा संबंधी संपूर्ण व्यवस्थाओं को पूर्ण किया गया ।

Comments

Popular posts from this blog

पब्लिक पार्क में रेहड़ी वालों के चालान काटे, ट्रैफिक पुलिस ने 2 गाड़े जब्त किए

यू जी सी के विरोध में सवर्ण लोगों का यू जी सी हटाओ अभियान की पद यात्रा

इतिहास और कल्पना के संतुलन से पठनीय व कालजयी रचना जन्म लेती है - तिवाड़ी सत्यदीप की औपन्यासिक कृति 'चोटी रै गांठ' का लोकार्पण ऐतिहासिक उपन्यास अतीत का पुनर्लेखन नहीं- डॉ. चेतन स्वामी