साहित्यिक सम्मान : कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी सम्मानित भजन गायक कीर्तिशेष फकीरचंद मोदी तथा शायर बशीर बद्र को याद किया
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
साहित्यिक सम्मान : कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी सम्मानित
भजन गायक कीर्तिशेष फकीरचंद मोदी तथा शायर बशीर बद्र को याद किया
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
साहित्यिक सम्मान : कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी सम्मानित
भजन गायक कीर्तिशेष फकीरचंद मोदी तथा शायर बशीर बद्र को याद किया
बीकानेर में स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान समारोह आयोजित
बीकानेर, 20 जुलाई। स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की ओर से स्थानीय महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम (नागरी भंडार) में भजन गायक कीर्तिशेष फकीरचंद मोदी की स्मृति में 'स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान 2026' एवं भव्य कवि सम्मेलन व मुशायरे का सफल आयोजन किया गया।
समारोह में राजस्थानी, हिंदी व उर्दू साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए वरिष्ठ कवि-कथाकार कमल रंगा, कवयित्री डॉ. मेघना शर्मा तथा जयपुर के युवा शायर शफीक़ अहमद वारसी को शॉल, श्रीफल, सम्मान पत्र व माला पहनाकर 'स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान 2026' से नवाजा गया।
बशीर बद्र की याद में सजा मुशायरा
समारोह के में दिवंगत मशहूर उर्दू शायर मरहूम बशीर बद्र की स्मृति में भव्य कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन भी हुआ।
कला प्रस्तुति: मरहूम बशीर बद्र की पोती सुब्ह बद्र और कासिम बीकानेरी ने बशीर बद्र के कलाम पेश किए जिन्हें श्रोताओं ने खूब पसंद किया ।
कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ शायर रमजान राजजामी, मुख्य अतिथि समाजसेवी शांतिलाल मोदी और विशिष्ट अतिथि मुमताज अहमद (संगीतकार गुलाम मोहम्मद के सुपुत्र) ने समारोह को सराहनीय बताया।
संस्था अध्यक्ष पूनम मोदी ने सभी का स्वागत किया व आयोजन जारी रखने का संकल्प दोहराया।
रचनाकारों ने बांधा समां
इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण और डॉ. कृष्णा आचार्य द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुई। मुशायरे में नगर के करीब डेढ़ दर्जन चुनिंदा रचनाकारों— जिनमें वली मोहम्मद गौरी, सागर सिद्दीकी, राजेंद्र स्वर्णकार, मनीषा आर्य सोनी, बाबू बमचकरी, कैलाश टाक, ज्योति स्वामी और विप्लव व्यास शामिल थे । ।इस अवसर पर बशीर बद्र के परिजन सहित शहर के गणमान्य साहित्यप्रेमी, संस्कृतिकर्मी और प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...