कमला प्रकरण : समझाइश बाद परिजनों ने शव लेने की सहमति दी केंद्रीय कानून मंत्री के निजी सचिव, प्रशासन हरकत में


औरों से हटकर सबसे मिलकर




bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

कमला प्रकरण : समझाइश बाद परिजनों ने शव लेने की सहमति दी
केंद्रीय कानून मंत्री के निजी सचिव, प्रशासन हरकत में  
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi Khabaron Me Bikaner

https://bahubhashi.blogspot.com

आराम से सुनें, चुनें आनलाइन Myinra से और घर बैठे मंगवाएं - Myintra है न... ☺️ 


कमला प्रकरण : समझाइश बाद परिजनों ने शव लेने की सहमति दी
केंद्रीय कानून मंत्री के निजी सचिव, प्रशासन हरकत में  

अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) उम्मेद सिंह रतनू ने पीबीएम अस्पताल में मंगलवार को मृतका श्रीमती कमला के पीहर और ससुराल पक्ष के सदस्यों से आज समझाइश की। वहीं केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की पहल पर उनके निजी सहायक तेजाराम मेघवाल ने भी श्रीमती कमला के परिजनों से समझाइश की। इस दौरान आईपीएस श्रीमती अनुष्ठा कालिया और सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र वर्मा भी मौजूद रहे। इसके बाद श्रीमती कमला के परिजनों ने शव लेने की सहमति दे दी है। 

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के निर्देश पर प्रशासन हरकत में, निजी सचिव तेजाराम मेघवाल ने मौके पर अधिकारियों से की वार्ता

दोषी पुलिसकर्मी पर होगी विभागीय कार्रवाई, पीड़ित परिवार को मिलेगी सरकारी नियमानुसार सहायता

 नापासर क्षेत्र की मृतका कमला मेघवाल के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर चल रहे धरने के दौरान केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेद सिंह रतनू, सीओ अनुष्ठा कालिया एवं सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुरेंद्र वर्मा से दूरभाष पर वार्ता कर मामले में निष्पक्ष जांच, दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के निर्देश दिए। वहीं केंद्रीय कानून मंत्री के निजी सचिव तेजाराम मेघवाल मौके पर मौजूद रहे और प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर पीड़ित परिवार की मांगों से अवगत कराया।

वार्ता के दौरान प्रशासन ने आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। साथ ही राज्य सरकार के नियमानुसार पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता एवं अन्य वैधानिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी तथा हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

प्रशासन से सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त कर दिया गया। इस दौरान भाजपा नेता प्रकाश मेघवाल सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग दोहराते हुए प्रशासन के आश्वासन का स्वागत किया।

Comments

Popular posts from this blog

पब्लिक पार्क में रेहड़ी वालों के चालान काटे, ट्रैफिक पुलिस ने 2 गाड़े जब्त किए

यू जी सी के विरोध में सवर्ण लोगों का यू जी सी हटाओ अभियान की पद यात्रा

इतिहास और कल्पना के संतुलन से पठनीय व कालजयी रचना जन्म लेती है - तिवाड़ी सत्यदीप की औपन्यासिक कृति 'चोटी रै गांठ' का लोकार्पण ऐतिहासिक उपन्यास अतीत का पुनर्लेखन नहीं- डॉ. चेतन स्वामी